{"_id":"610d79a18ebc3ec35b78ff7b","slug":"up-teacher-recruitment-teacher-transfer-eduacation-news-education-council-dios-kasganj-dios-sp-singh-kasganj-news-agr5027873132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह जनपद में जाकर नौकरी करने का शिक्षकों इंतजार हुआ खत्म, स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह जनपद में जाकर नौकरी करने का शिक्षकों इंतजार हुआ खत्म, स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो जाने से शिक्षकों को अब तमाम मुश्किलों से मुक्ति मिल गई है। प्रकिया के शुरू होने के बाद अपने गृह जनपद में जाकर नौकरी करने की चाह रखने वाले शिक्षकों को अब शासन से सूची जारी होने का इंतजार है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में अभी तक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया लागू थी। इस प्रक्रिया के चलते शिक्षकों को अपने घर जाकर नौकरी करने के लिए तमाम पापड़ बेलने पड़ते थे। इसके साथ ही उनको आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता था। शिक्षकों की इस समस्या को देखते हुए शासन ने इस वर्ष ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया लागू कर दी है।
शासन ने 28 जून से इसके लिए आवेदन मांगे है। स्थानांतरण के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाने पर अपने गृह जनपद में जाकर नौकरी की चाहत रखने वाले शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला से 13 शिक्षकों ने अपने आवेदन कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों केेेे सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 9 शिक्षकों को पात्र माना है। विभाग ने इन शिक्षकों की सूची शासन को भेज दी है। जैसे ही शासन इन शिक्षकों के स्थानांतरण पर अपनी मुहर लगाएगा वैसे ही ये शिक्षक अपने गृह जनपद में जाकर नौकरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले शिक्षक 13
वैरीफिकेशन के बाद पात्र पाए गए शिक्षक 9
स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के सत्यापन के बाद सूची शासन को भेज दी गई है। अभी शासन से सूची जारी नहीं हुई है। सूची जारी होते ही शिक्षकों को रिलीव कर दिए जाएंगे। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक