{"_id":"5b7ff99842c792465e1e901f","slug":"up-stf-investigates-roadways-bus-ticket-fraud-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस टिकट फर्जीवाड़ा: जांच के घेरे में आए अमीर अफसर, एसटीएफ ने तैयार की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस टिकट फर्जीवाड़ा: जांच के घेरे में आए अमीर अफसर, एसटीएफ ने तैयार की सूची
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में टिकट के बड़े गोलमाल का खुलासा होने के बाद विभाग के मालदार अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं। एसटीएफ ने ही 50 अफसरों की सूची तैयार कर ली है। इनमें कई अधिकारियों की संपत्ति दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार और मुंबई तक में है।
फर्जी टिकटों के इस खेल में मथुरा में ही अभी तक 10 संविदा चालक और कंडक्टर की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं, जबकि आठ के खिलाफ जांच चल रही है। एसटीएफ ने सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। एसटीएफ के पास रोडवेज के ऐसे अधिकारियों के नाम भी पहुंच रहे हैं, जिन्होंने कुछ ही दिनों में अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है।
कुछ ने तो अपने रिश्तेदारों के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी तक खोल रखी है। कई रूट पर प्राइवेट बसें भी चल रही हैं। इनमें से कई अधिकारी 2010 से 2018 तक आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर और गोरखपुर मंडल में रहे हैं।

हर जिले में होगी जांच
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि एसटीएफ ने अभी ब्रज क्षेत्र की ही जांच की है। बाकी जिलों में भी जांच कराई जाएगी। शासन की निगाह में आया है कि कई जनपदों में टिकट का खेल किया जा रहा है।
वो खुद भी समय समय पर चेकिंग करेंगे। शासन स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। इस टीम में शामिल अधिकारी रोडवेज की बसों में सफर करके इस खेल का खुलासा करेंगे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि टिकट माफियाओं से संबंध रखने वाले अधिकारी बर्खास्त किए जाएंगे। जिन जिलों से भी शिकायतें आ रही हैं उनकी जांच कराई जाएगी। जो संपत्ति अर्जित की है उसका हिसाब लिया जाएगा।