फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP STF arrested two criminals in etah

एटा: एसटीएफ ने दबोचे दो बदमाश, आधुनिक हथियार सहित एक करोड़ रुपये बरामद होने की चर्चा

Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP STF arrested two criminals in etah
इसी कमरे में रहते थे दोनों - फोटो : अमर उजाला
एटा में एसटीएफ ने रविवार को किराये के मकान में रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों में चर्चा है कि दोनों बदमाश बाबरिया गिरोह के हैं। यह भी चर्चा है कि बदमाशों से एक करोड़ रुपये नकद और अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं। एसटीएफ नोएडा, प्रयागराज और बदायूं जिले की बताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला विवेक नगर बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बॉबी ठाकुर के मकान में एक वर्ष से दो लोग किराये पर रह रहे थे। एसटीएफ के रडार पर ये दो लोग कई दिनों से थे। एसटीएफ दोनों को तलाश कर रही थी। रविवार को सादा कपड़ों में आई एसटीएफ ने दोनों बदमाशों पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मकान मालिक बॉबी ने बताया कि मंदिर में रहने वाले उदयवीर सिंह ने बताया था कि दोनों उनके साले हैं। इसलिए उन्हें 1500 रुपये में दोनों को मकान का एक कमरा किराये पर दे दिया। इसी मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि दोनों बदमाश महीने में दो-चार दिन ही आते थे। ये लोग जब एटा आते थे तो महिलाएं कमरे में सोती थी और उक्त दोनों मंदिर की कोठरी में सोते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में नकदी और हथियार होने की आशंकाएं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों से दो बैग और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने कमरे से जेवरात के दो टिफिन कब्जे में लिए हैं। इनमें सोने और चांदी के आभूषण होने की बात सामने आ रही हैं। इन सबसे साबित हो रहा है कि पुलिस के हाथ बड़े अपराधी लगे हैं। इनके तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। 

किराया पूरा, रुकना दो दिन

दोनों बदमाश मकान का किराया पूरा देते थे लेकिन रहते दो-चार दिन ही थे। इसको लेकर भ्रम अन्य किराएदारों को भी था लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं होने के चलते कभी शक नहीं किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद लोगों को गड़बड़ होने की आशंका हुई।
 

जिले की पुलिस करती रही गुमराह

पुलिस के उच्चाधिकारियों से लेकर अन्य पुलिस कर्मी दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि बदायूं में किसी लड़की को भगाने के मामले में दो युवकों को पुलिस पकड़कर ले गई है। 

पुलिस के विरोधाभासी बयानों को लेकर भ्रम पैदा हुआ और लोग समझ नहीं सके कि आखिर किस स्तर के अपराधी हैं। मोहल्ला में पूरी दिन चर्चाएं होती रही कि आधुनिक हथियार और बड़ी संख्या में नकदी पुलिस के हाथ लगी है। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ होने के बाद जो सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed