फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP STF Alert For Railway Recruitment Examinations

रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर आई ये खबर, एसटीएफ अलर्ट, कई गैंग रडार पर

Fri, 10 Aug 2018 02:40 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Aug 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
UP STF Alert For Railway Recruitment Examinations
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोको पायलट और तकनीशियन के पदों के लिए होने वाली परीक्षा पर भी सॉल्वर गैंग की निगाह लग गई है। कई जगह से बड़ी डील की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ को अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


मथुरा समेत यूपी के 13 शहरों में यह परीक्षा होगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले सॉल्वर गैंग की निगाह इस परीक्षा पर भी है। कुछ जगह से सौदेबाजी की सूचना पर एसटीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ को रेलवे परीक्षा के लिए भी चौकस कर दिया गया है। मथुरा को इस परीक्षा में भी संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं सॉल्वर

यहां पहले भी सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े जा चुके हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिहार का एक युवक गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ को जानकारी मिली है कि रेलवे की परीक्षा में भी यह गैंग सेंधमारी कर सकता है।

कुछ जनपदों से बड़ी डील की सूचना भी अधिकारियों को लगी है। उत्तर प्रदेश में साल्वर गैंग से जुड़े लोग एसटीएफ की रडार पर आ गए हैं। 132 मोबाइल नंबरों को लोकेशन जानने के लिए सर्विलांस पर लगाया गया है। 

सूचना मिली है कि इस परीक्षा के लिए भी बिहार और दिल्ली से सॉल्वर बुलवाए जा रहे हैं। कुछ सॉल्वर के उत्तर प्रदेश में पहुंचने की भी सूचना मिल रही है। इनकी तलाश में एसटीएफ की टीमों ने छापामारी शुरू कर दी है। 

एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि टीमों को तैनात कर दिया गया है। जहां जहां परीक्षाएं होंगी, वहां साल्वर गैंग का
नेटवर्क खंगाला जा रहा है।         

इन शहरों में होगी परीक्षा 
रेलवे भर्ती बोर्ड मथुरा, आगरा, इलाहाबाद, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में परीक्षा कराएगा। यह परीक्षा तीन पालियों में कराई जा रही हैं। 

आरपीएफ के सीबी प्रसाद ने बताया कि मथुरा में परीक्षा कराई जानी है। 31 अगस्त तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 10, 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30 और 31 अगस्त को परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed