{"_id":"5d46e9628ebc3e6ca621d663","slug":"up-social-welfare-minister-gulabo-devi-visited-thakur-ji-in-gokul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः समाज कल्याण मंत्री बोलीं- अगस्त में जारी की जाएगी विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः समाज कल्याण मंत्री बोलीं- अगस्त में जारी की जाएगी विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन
Mon, 05 Aug 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोकुल में ठाकुर जी के दर्शन करती समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी ने कहा है कि अगस्त माह में प्रदेश की सभी विधवाओं, दिव्यांगों व वृद्धाओं को पेंशन जारी कर दी जाएगी। अभी फीडिंग का काम चल रहा है। वह गोकुल में चेयरमैन के निवास पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।
इससे पूर्व उन्होंने रविवार को गोकुल में ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अब सामूहिक विवाह में कन्याओं की शादी के लिए 35 हजार की बजाय 51 हजार रुपये मिलेंगे।
गुलाबो देवी ने नंद बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोकुल के ठकुरानी घाट पर दूध चढ़ा कर यमुना महारानी की पूजा की। नगर पंचायत चेयरमैन संजय दीक्षित ने अपने निवास पर उनका स्वागत किया।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि जो छात्र दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं, उनको भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। जो लोग कन्याओं के 51 और 101 के समूह बना कर सामूहिक विवाह कर रहे हैं, वे 10-10 के समूह बना कर भी सामूहिक विवाह करा सकते हैं।
अब शादी के लिए सभी को 51 हजार रुपये मिलेंगे। पहले 35 हजार रुपये दिए जा रहे थे। अभिषेक पाठक, हरदेव पटेल, अवधेश, यतन दीक्षित, नारायण पांडेय, नवल पाठक आदि साथ थे। मंत्री ने इससे शनिवार को राधारानी मंदिर में भी श्रीजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।