फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up shooters well performed

यूपी के शूटर्स का निशाना सबसे सटीक

Sat, 30 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
up shooters well performed
क्रासबाो शू‌ट‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉसबो शूटिंग प्रतियोगिता में शनिवार को उत्तर प्रदेश (यूपी) के शूटर्स का निशाना सबसे सटीक लगा। सभी वर्गों में यूपी के शूटर्स ने खुद को प्रथम तीन विजेताओं की सूची में शामिल किया।
विज्ञापन

  पांच वर्गों में प्रतियोगिता हुई। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के स्टेडियम में 18 मीटर की दूरी पर टारगेट बनाया गया था। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंडर- 18 में यूपी के उर्देश पहले, मध्यप्रदेश के अद्रयन धनगर दूसरे और उत्तर प्रदेश के दिव्य अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-30 में महाराष्ट्र के सूरज ने पहला, उत्तर प्रदेश के चंद्रमोहन तिवारी ने दूसरा और टोनी सिमोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-40 में दिल्ली के फलक शेर खां पहले, उत्तर प्रदेश के गौरव दूसरे, मध्यप्रदेश के तरुण तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-41 में शैलेंद्र ने प्रथम और राहुल तोमर ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों उत्तर प्रदेश के हैं। ओपेन गर्ल्स में महाराष्ट्र की संजना पहले, दिल्ली की आयशा दूसरे और उत्तर प्रदेश की मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। पांच राज्यों के 26 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी, महिला आयोग की सदस्य डा. रोली तिवारी मिश्रा, छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रु, उद्यमी रंजना बंसल, सपा के शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नेशनल क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और कोषाध्यक्ष हिना विज के प्रयासों की सभी ने सराहना की और सहयोग का भी आश्वासन दिया। मेजबान स्कूल के निदेशक सुशील चंद्र गुुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बंटी ग्रोवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed