Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Time Changed

UP School Time: ठंड के चलते फिर बदला स्कूलों का समय, जिलाधिकारी का आया नया आदेश; नोट कर लें ये टाइमिंग

Fri, 09 Feb 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 09:31 AM IST
सार

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में कक्षाएं 12 फरवरी से अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से संचालित की जाएंगी। आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Up School News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Time Changed
Schools Time Changed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। आगरा के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं ठंड के कारण 12 फरवरी से सुबह 10 बजे शुरू होंगी। आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह समय जिला प्रशासन के अगले आदेश तक जारी रहेगा। अधिकारी ने आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खुलने का समय बदला गया है। अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 12 फरवरी से सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कोहरा तो दोपहर में निकलेगी धूप
आगरा के मौसम का मिजाज बुधवार को मिला-जुला रहा। सुबह से खिली धूप ने जहां गर्मी से राहत दिलाई वहीं शाम ढले चली ठंडी हवा ने ठिठुरन पैदा की। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। और यह 23.3 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप सिंह के अनुसार अगले तीन दिन शहर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान से इस सप्ताह राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed