फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th will open from 18 January

सर्दी के चलते डीएम के नए आदेश: 8वीं तक के सभी स्कूलों की भी बढ़ाई गईं छुट्टी, इस तारीख से जाना होगा विद्यालय

Tue, 16 Jan 2024 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 07:59 AM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए  बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th will open from 18 January
School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक घना कोहरा रहा। दोपहर को धूप खिली, तो थोड़ी राहत मिली। ऐसे मौसम में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है। बता दें मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह कोहरा और गहरा सकता है हालांकि तापमान में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से फिलहाल नहीं राहत 
लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। दोपहर के समय धूप खिलने से जरूर राहत मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता शून्य रही। देर रात से कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए सड़कों पर चलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप निकली। इस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप में अधिक राहत नजर नहीं आई।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बारिश ठंड में भिगो सकती है। हालांकि तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। इसके बाद भी गलन और बर्फीली हवा का सितम लोगों को सताता रहेगा। रविवार को रात के समय न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से गलन का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed