फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed News: Dm New new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Closed Till 20 January

सर्दी के तेवर देख डीएम के नए आदेश: 8वीं तक के सभी स्कूलों की फिर बढ़ाई गईं छुट्टी, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

Fri, 19 Jan 2024 05:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के तेवर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश फिर बढ़ा दिया है। ये स्कूल 18 जनवरी से खुलने थे, वहीं अब नए आदेश के तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के सभी 8वीं तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। 
 

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm New new Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Closed Till 20 January
Up School Closed News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के रिकॉर्ड में बृहस्पतिवार का नाम दर्ज हो गया है। अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 124 साल में दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी मात्र 7.6 डिग्री रहा। ऐसे मौसम में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ताजनगरी में मौसम दर्ज करने की शुरुआत 1900 में हुई थी। 124 सालों के इतिहास में सबसे सर्द दिन का रिकॉर्ड 24 दिसंबर, 2012 की तारीख पर दर्ज है। तब अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले साल 1989 और 1992 में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत बृहस्पतिवार को 11.2 डिग्री के साथ आगरा के इतिहास में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि कोहरा अधिक नहीं था लेकिन सूर्य देव के दर्शन पूरे दिन नहीं हो सके। इससे शीतलहर ने लोगों की दिनभर कंपकंपी छुटाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूरज नहीं निकलने से शीत लहर पूरे दिन लोगों को सताती रही। बृहस्पतिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन था। अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री के निचले स्तर पर आ गया। जो कि सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे रहा। धूप न निकलने और ठंडी हवा चलने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। सरकारी कार्यालयों में हीटर और अलाव पर कर्मचारी हाथ तापते नजर आए। इधर घरों में भी दिन में हीटर चलाने पर ही सर्दी से राहत महसूस हुई।

 

न्यूनतम तापमान भी मात्र 7.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच ही रहेगा। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री से ऊपर जाने के फिलहाल आसार नहीं है। शुक्रवार को भी घना कोहरा होने की संभावना है।
 

पारा और गिरेगा
कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर मात्र साढ़े 3 डिग्री रहने से सर्दी की तीव्रता अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को घने और पूरे सप्ताह आंशिक कोहरे की संभावना जताई है। न्यूनतम पारे में और गिरावट की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी।

 

ये हैं सबसे सर्द दिन
24 दिसंबर 2012 10.7 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी 2024 11.2 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी 2024 11.2 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर 1989 11.4 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर 1992 11.4 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed