फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 17th Jan

UP School Closed: सर्दी के चलते इस जिले में दो दिन बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे

Wed, 15 Jan 2025 04:35 PM IST
Arun Parashar अरुन पाराशर
Updated Wed, 15 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आठवीं तक के स्कूलों का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 18 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
Up School Closed Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 17th Jan
छुट्टी का आदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP School closed: शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 18 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे। 
विज्ञापन


 

आठवीं तक के स्कूलों की 17 तक छुट्टी
शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के विद्यालयों का 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोड ने बताया कि आदेश के मुताबिक सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। ऐसे में स्कूल अब 18 जनवरी को खुलेंगे। अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर अभिभावकों को देनी होगी। इस दौरान अगर विद्यालय संचालित मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed