{"_id":"5a57476f4f1c1b2c198b457e","slug":"up-roadways-will-provide-pos-machine-to-its-conductors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी रोडवेज की बसों में करिए खाली जेब यात्रा, ऐसे मिलेगा टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी रोडवेज की बसों में करिए खाली जेब यात्रा, ऐसे मिलेगा टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
POS machine
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र परिवहन निगम की बसों में अब जल्द ही यात्री खाली जेब भी यात्रा कर सकेंगे। कैशलेस सफर की शुरूआत होने जा रही है। परिचालक के पास मौजूद टिकटिंग मशीन पर आपको सिर्फ अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद पिनकोड अंकित करने पर आधार से जुड़े आपके बैंक खाते से यात्रा की धनराशि कट जाएगी। इसका एक टिकट भी यात्री को मिलेगा।
वर्तमान में आगरा परिक्षेत्र से लगभग 695 बसें संचालित हैं। यह प्रतिदिन 3.50 लाख से अधिक यात्रियों को सफर कराती हैं। इनमें आए दिन परिचालकों व यात्रियों में खुले पैसे को लेकर बहस की खबरें आती हैं। नई व्यवस्था लागू होने से परिचालक के पास मौजूद टिकटिंग मशीन आधार डाटाबेस से लिंक होगी।
आधार के अलावा मशीन में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और भीम एप के जरिये भुगतान की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को काउंटर से टिकट लेने पर भी कैश देना पड़ता है। वहीं, अब परिचालक यात्रियों को धोखा नहीं दे सकेंगे।

कई बार परिचालक यात्री को टिकट काटने के बाद खुले बाकी के पैसे बाद में देने की कहकर टिकट के पीछे अंकित कर देते हैं। जिससे यात्री गंतव्य पर पहुंचकर जल्दबाजी में बस से उतर जाता है और वो पैसे परिचालक के खाते में चले जाते हैं।
मशीन द्वारा यात्री को दी जाने वाली टिकट पर लेन-देन की जानकारी होगी। टिकट मिलने पर यात्री इसका मिलान अपने एकाउंट से कटी रकम से भी कर पाएगा। एआरएम मोहनलाल भूषण ने बताया कि विभाग की ओर से आधुनिक टिकटिंग मशीनें परिचालकों को देने की योजना है। जल्द ही कैशलेस यात्रा कर सकेंगे।