फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Roadways ARM suspended major action taken in fake ticket case

Etah: यूपी रोडवेज के एआरएम निलंबित, फर्जी टिकट मामले में हुई बड़ी कार्रवाई...ये भी आरोप

Sat, 15 Jun 2024 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 11:42 AM IST
सार

फर्जी टिकट के मामले में एआरएम पर गाज गिरी है। इससे पहले चालक, परिचालक और टीआई पर भी इस मामले में कार्रवाई हो चुकी है। 

 

विज्ञापन
UP Roadways ARM suspended major action taken in fake ticket case
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा डिपो की बस में पकड़ा गया फर्जी टिकट का मामला भारी पड़ गया है। चालक, परिचालक और टीआई (यातायात निरीक्षक) पर कार्रवाई के बाद अब एआरएम भी फंस गए हैं। निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने उन्हें निलंबित किया है। उन पर परिचालकों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


11 जून को डिप्टी कलेक्टर राजकुमार मौर्य ने एटा डिपो की एक बस का औचक निरीक्षण किया था। इस बस में एआरएम का चचेरा भाई संविदा परिचालक संदीप कुमार तैनात था। बस में 21 से अधिक यात्रियों से पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया था। एक सादा पर्ची पर हाथ से लिखकर टिकट के रूप में यात्रियों को पर्ची थमा दी गई थी। मामला पकड़ में आने के बाद परिचालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। चालक और परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई। साथ ही एटा के टीआई ऋषि दीक्षित को अलीगढ़ आरएम ने निलंबित कर दिया।अब एआरएम राजेश यादव के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


प्रबंधन निदेशक मासूम अली सरवर द्वारा की गई कार्रवाई में स्पष्ट कहा गया है कि एआरएम राजेश यादव परिवहन निगम की छवि धूमल कर रहे हैं। परिचालकों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। इनके ऊपर आरोप है कि समय से मार्गों पर चेकिंग नहीं कराई जा रही है। जिसके चलते परिवहन निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा यह अपने दायित्व और कर्तव्य भी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए एआरएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।ए
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed