फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Politics Sp Mla Hariom Yadav May Join Bjp Mla Meets For Zila Panchayat Election

राजनीति: मुलायम सिंह के समधी से भाजपा को समर्थन की उम्मीद, विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे भाजपा सांसद और जिला प्रभारी

Wed, 02 Jun 2021 02:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Jun 2021 02:23 PM IST
सार

भाजपा के जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई नेता समाजवादी पार्टी से निष्कासित सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे।

विज्ञापन
Up Politics Sp Mla Hariom Yadav May Join Bjp Mla Meets For Zila Panchayat Election
फिरोजाबाद: भाजपा सांसद व नेताओं ने की समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा के जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई नेता समाजवादी पार्टी से निष्कासित सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे। हरिओम यादव की पत्नी और बेटा दोनों जिला पंचायत सदस्य हैं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में लगे हैं। कई जिला पंचायत सदस्य समर्थन के नाम पर विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे हैं तो कोई संगठन में भागीदारी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी निर्दलीय पंचायत सदस्यों के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाना चाहती है। समाजवादी पार्टी से निकाले गए विधायक की पत्नी रामसखी और बेटा विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू दोनों अपना चुनाव जीत कर आए हैं।
विज्ञापन


उधर समाजवादी पार्टी के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा है। ऐसे में सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने भी जोड़तोड़ शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं की सपा से निष्कासित विधायक हरिओम यादव से मुलाकात को इसी का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं विधायक का कहना है कि भाजपा के नेताओं से उनके निजी संबंध हैं, लिहाजा आवास पर आने पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से निष्कासित हैं हरिओम यादव
फिरोजाबाद जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हरिओम यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की लहर के बीच सिरसागंज सीट बचाने में सफल रहे थे। जिले की चार सीट भाजपा के खाते में गई थी, लेकिन पार्टी की उपेक्षा और मनमुटाव के चलते सपा से हरिओम का मोहभंग हो गया। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया तो हरिओम यादव खुलकर उनके साथ आ गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसागंज विधायक ने प्रसपा के लिए काम किया। लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव एवं अक्षय यादव के बीच चली वर्चस्व की लड़ाई के बीच भाजपा डॉ. चंद्रसेन जादौन जीते थे। 

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव सपा से छह साल के लिए निष्कासित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed