फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Politics News Sangh Will Talk to Every Section of Society on This Issue Conversion to Hindus of Bangladesh

UP: एजेंडा साफ... इस मुद्दे पर समाज के हर वर्ग से बात करेगा संघ; धर्मांतरण से बांग्लादेश के हिंदुओं तक पर बात

Sun, 27 Oct 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

मथुरा के परखम में चल रही आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक संपन्न हो गई। इसमें एक साल का लक्ष्य तय किया गया। दशहरे तक सभी लक्ष्य पूरा करने का संदेश दे दिया गया। लव जिहाद, धर्मांतरण से लेकर बांग्लादेश के हिंदुओं की दशा पर बात हुई।

विज्ञापन
UP Politics News Sangh Will Talk to Every Section of Society on This Issue Conversion to Hindus of Bangladesh
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में एजेंडा स्पष्ट कर दिया गया है। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने साफ संदेश दिया कि हिंदुत्व के मुद्दे पर अडिग रहना है लेकिन इसके साथ ही संघ के विचारों को हर धर्म, संप्रदाय के लोगों तक पहुंचाना होगा। 
विज्ञापन


सभी को जोड़ना होगा। बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण से लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर बात हुई और सभी को एकजुटता का संकल्प दिलाया गया। मार्च तक 1,13,105 स्थानों पर नई शाखाएं लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


संघ के इस दस दिवसीय शिविर में कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न हो गई। बैठक में 46 प्रांतों के 386 पदाधिकारियों ने भाग लिया। सात पदाधिकारी स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गहन मंथन हुआ। अगले दशहरे तक संघ की हर गांव में शाखा लगाने के लक्ष्य के अलावा सभी वर्ग के लोगों तक संघ की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पंच परिवर्तन पर फोकस किया गया। 

'लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मसलों पर पैनी नजर रखें'

डा. मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण रक्षा, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और कुटुम्ब प्रबोधन का लक्ष्य साधना ही होगा। इसी में सर्वसमाज और देश का हित है। सोशल मीडिया के दुष्परिणामों पर मंथन हुआ। लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मसलों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया। 
 

कुछ नए प्रस्तावों पर भी मंथन

खास तौर से इसके लिए सभी नौ अहम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कुछ नए प्रस्तावों पर भी मंथन हुआ। सबसे बड़ा लक्ष्य यह तय किया गया कि यूपी के 97 हजार से ज्यादा गांवों में संघ शत प्रतिशत कैसे अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। क्षेत्रवार लक्ष्य तय करते हुए इसकी जल्द ही समीक्षा करने की बात कही गई।

पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में किया गया बदलाव
संघ सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस मौके पर संघ की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि संघ की 45, 411 स्थानों पर 72,354 शाखाएं चल रही हैं। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में तीन हजार से अधिक नई शाखाओं मे बढ़ोतरी हुई। कहा कि देश में आपदा के समय स्वयंसेवक मोर्चा संभालते हैं। 

इस वर्ष भी पश्चिम बंगाल में तारकेश्वरी नदी में आई बाढ़ में 25 हजार लोगों की स्वयंसेवकों ने राहत शिविरों में सेवा की। ओडिशा बाढ़ में भी 4 हजार लोगों को सहायता पहुंचाई। जुलाई में वायनाड़ और कर्नाटक में भूस्खलन में एक-एक हजार स्वयंसेवक लगे। बड़ोदरा, जामनगर, द्वारिका बाढ़ में भी स्वयंसेवकों ने भोजन की व्यवस्था की। 
 

हिंदुत्व की अलख जगाने का भी लक्ष्य

उन्होंने बताया है कि ऐसे ही 100वें स्थापना दिवस का एजेंडा तैयार कर संघ पदाधिकारियों को सामाजिक समरसता के साथ घर-घर जाकर हिंदुत्व की अलख जगाने का भी लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किया गया है।

लव जिहाद से 200 युवतियों को बचाया

उन्होंने कहा युवतियों को बचाना हम सबका काम है। केरल में करीब 200 युवतियों को धर्मांतरण से बचाया। ये वापस आईं तो कई समस्याएं आईं कि समाज उन्हें कैसे स्वीकार करेगा। शादी होगी तो कैसे होगी। इस पर वहां की एक संस्था ने मदद की। संघ संस्था के साथ खड़ा रहा, जो वापस आईं, उन्होंने प्रण लिया कि अब हम दूसरी युवतियों को लव जिहाद से बचाएंगे। अभी वह फिलहाल धर्मांतरण व लव जिहाद के खिलाफ समाज को जागरूक कर रहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed