{"_id":"68d4aab45c86afaec7057a9c","slug":"up-police-sub-inspector-daroga-suspended-for-taking-bribe-to-file-fir-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रशिक्षु दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, डीसीपी सिटी किए निलंबित; दर्ज किया गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रशिक्षु दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, डीसीपी सिटी किए निलंबित; दर्ज किया गया मुकदमा
Thu, 25 Sep 2025 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:06 AM IST
सार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के एकता चौकी में तैनात प्रशिक्षु दरोगा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। मामले में डीसीपी सिटी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में दरोगा निलंबित।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
आगरा के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर के भाई से एकता चाैकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा ने 15 हजार रुपये रिश्वत ली। आरोप है कि मुकदमा लिखने के लिए रकम ली गई थी। मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से की गई। इसकी जानकारी पर दरोगा रकम वापस कर आया। डीसीपी सिटी ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गांव बिसैरा कला, ताजगंज निवासी उदय सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर का कार्य करता है। उनका भाई सत्यपाल जनसेवा केंद्र चलाता है। 2 सितंबर को केंद्र पर मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। इसकी जानकारी पर पीआरवी पहुंच गई थी। पीड़ित शिकायत करने थाना ताजगंज पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर आया। मामले की जांच एकता पुलिस चाैकी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि मुकदमा लिखने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए थे। कहा गया कि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। इसमें दुष्कर्म का आरोप है। बाद में दरोगा विवेक चाैहान ने 15 हजार रुपये लिए। चाैकी प्रभारी ने रकम दरोगा को देने के लिए कहा था। जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। शिकायत की जानकारी पर दरोगा रकम पूर्व प्रधान के घर दे आया। 14 सितंबर को मुकदमा लिख गया। बाद में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने दरोगा विवेक चाैहान को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं।