फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Recruitment Exam 2024 Lalbabu of Bihar took contract of two candidates caught for second time

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: बिहार के लालबाबू ने ऐसे दिया चकमा, 2 अभ्यर्थियों का लिया ठेका; दूसरी बार में धरा गया

Tue, 20 Feb 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 11:52 AM IST
सार

बिहार का लालबाबू ने दो अभ्यर्थियों के बदले में परीक्षा देने के लिए ठेका लिया था। पहली पाली में वो परीक्षा देकर आसानी से निकल आया, लेकिन दूसरे अभ्यर्थी की परीक्षा में उसे पकड़ लिया गया। 
 

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam 2024 Lalbabu of Bihar took contract of two candidates caught for second time
बिहार का लालबाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां में पुलिस भर्ती के दूसरे दिन एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गए बिहार के लालबाबू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि पहले दिन उसने एलाऊ क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक अन्य अभ्यर्थी की परीक्षा दी थी। पुलिस ने उक्त अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन


इस तरह पकड़ा गया लालबाबू
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को दूसरी पाली में बिछवां क्षेत्र में अंजनी स्थित आरसीएल कॉलेज से चेकिंग के दौरान लाल बाबू निवासी मधुवनी बिहार को पकड़ा गया था। उसने बताया था कि वह राहुल निवासी निवासी मोहल्ला अग्रवाल करहल रोड की जगह परीक्षा देने के लिए आया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, कितनी देर पहले मिला सॉल्व पेपर? पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पहले अभ्यर्थी की दे चुका था परीक्षा
एएसपी राहुल मिठास ने टीम के साथ पूछताछ की तो लाल बाबू ने एक अहम जानकारी दी। बताया कि परीक्षा के पहले दिन उसने यादवेंद्र सिंह निवासी कमला मैरिज होम रोड खरगजीत नगर की भी परीक्षा एलाऊ क्षेत्र स्थित केंद्र पर दी थी। यह जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस ने दबिश देकर यादवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, फोन पर भेजा गया सॉल्व पेपर; क्रमवार लिखे मिले जवाब

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरसीएल वर्ल्ड स्कूल कुरावली रोड चंदरभान सिंह की तहरीर पर लालबाबू, राहुल और यादवेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को लालबाबू और यादवेंद्र को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल, पैनकार्ड, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षार्थियों में आक्रोश; बोले- रद्द करो पेपर... वरना होगा आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed