फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Outpost in-charge line spot on charges of bribery

Etah: 50 हजार की मांग, 35 हजार में सौदा, रिश्वत के आरोप में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 03 Nov 2022 05:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक ने मरथरा चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। इस प्रार्थनापत्र में चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न व 35 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया था। 
 

विज्ञापन
UP Police Outpost in-charge line spot on charges of bribery
रिश्वत (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा में बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक ने कोतवाली देहात की मरथरा चौकी के प्रभारी पर 35 हजार रुपये वसूलने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस खबर को अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया। आरोपी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ये है मामला 

कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी बजरंग दल के प्रखंड सहसंयोजक चंद्रकिशोर ने 29 अक्तूबर को एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि दिवाली की रात तीन बजे मरथरा चौकी प्रभारी साहब सिंह चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और उसे एक पड़ोसी के घर में बुलाया। आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाड़ी में डालकर चौकी ले आए। जहां उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। वहां बंद रखा और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उसके भाई द्वारा 35 हजार रुपये दिए गए, तब जाकर छोड़ा गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मैनपुरी से लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव? इस जवाब ने बढ़ा दी राजनीतिक गलियारे में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की कार्रवाई 

जांच के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि पिलुआ से एसआई नरेंद्र सिंह को चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं जलेसर से एसआई राजेश कुमार को कोतवाली नगर की गोदाम चौकी का प्रभारी, पुलिस लाइन से एसआई हेमंत कुमार वर्मा को थाना मिरहची, राहुल बाल्यान को पुलिस लाइन से थाना जलेसर, सुरेंद्र सिंह को मिरहची से निधौली कलां थाने के लिए भेजा है। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed