फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav indicated to contest by-election from Mainpuri Lok Sabha seat

Agra: मैनपुरी से लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव? इस जवाब ने बढ़ा दी राजनीतिक गलियारे में हलचल

Thu, 03 Nov 2022 04:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 04:56 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा से सांसद मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव होना तय है। वहीं सवाल उठने लगा है कि क्या शिवपाल सिंह यादव यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसका जवाब खुद प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने दिया है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav indicated to contest by-election from Mainpuri Lok Sabha seat
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने संकेत दिए हैं। गुरुवार को आगरा पहुंचे शिवपाल यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर पार्टी चाहेगी को तो वह उपचुनाव लड़ेंगे। सैफई परिवार की एकजुटता पर कहा कि हम भी चाहते हैं सब एक हो जाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को आगरा आए। संजय प्लेस स्थित पूर्व मंत्री सीपी राय की मां के निधन पर उनके घर संवेदनाएं व्यक्त की। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मेरे लिए देश और प्रदेश प्राथमिकता है। मैनपुरी से मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस दौरान उनके साथ प्रसपा यूथ प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली व अन्य लोग थे। मैनपुरी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गढ़ रहा है। उनके निधन से लोकसभा सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में शिवपाल यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed