फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Inspector's actions created pressure on the victims got the complaint changed

UP News: पुलिस इंस्पेक्टर की हरकत, पीड़ितों पर ही बनाया दबाव; बदलवा दी तहरीर

Thu, 08 Aug 2024 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर तहरीर ही बदलवा दी। पीड़ितों पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन रिपोर्ट पशु हत्या की दर्ज कराई गई। 
 

विज्ञापन
UP Police Inspector's actions created pressure on the victims got the complaint changed
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के गांव औडे़न्य पड़रिया में मंगलवार को खेत पर जा रहे किसान और परिजन पर जानलेवा हमला की घटना को इंस्पेक्टर कोतवाली में दबाव बनाकर बदलवा लिया। पूरी घटना को अब पशु हत्या की धारा तक सीमित कर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि वह क्या कर सकता था। उस पर इतना दबाव डाला गया कि वह दूसरी तहरीर लिखने पर विवश हो गए।
विज्ञापन


 

कोतवाली क्षेत्र के गांव औडे़न्य पड़़रिया निवासी किसान अनिल चौहान ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि मंगलवार की शाम को परिवार के मनोज, अभिमन्यु व अन्य के साथ खेत की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव निवासी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। लाइसेंसी बंदूक से कई फायर किए। वह लोग तो किसी तरह बच गए लेकिन पालतू कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बुधवार की शाम तक तहरीर कोतवाली आते ही माहौल बदल गया। पीड़ित अनिल चौहान पर अचानक तहरीर बदलने का दबाव बनाया जाने लगा। शिकायतकर्ता से दबाव बना कर एक तहरीर लिखाई गई जिसमें कौैशलेंद्र सिंह पर कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

इसी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि अनिल की असली तहरीर को गायब कर दिया गया। अनिल चौहान ने बताया कि वह करते भी तो क्या करते। इंस्पेक्टर खुद उन पर दबाव बना रहे थे। वह बुरी तरह से फंस चुके थे। आखिरकार कोतवाली पुलिस ने झूठ को ही सच बना लिया। जानलेवा हमला की घटना को पशु हत्या में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed