{"_id":"5fa136228ebc3e9b88175f9d","slug":"up-police-cop-save-life-of-woman-by-donating-platelets-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने खाकी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज, प्लेटलेट्स दान कर बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने खाकी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज, प्लेटलेट्स दान कर बचाई महिला की जान
Tue, 03 Nov 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:21 PM IST
सार
- आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने खाकी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर महिला मरीज की जान बचाई।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स दान करते सिपाही सुंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की कल्पना की प्लेटलेट्स काउंट 19 हजार ही बची थी। ऐसे में सिंगल डोनर नहीं मिल पा रहा था। रिश्तेदार और दोस्त भी किसी कारणवश प्लेटलेट्स नहीं दे सके। इसकी जानकारी जब यूपी 112 के सिपाही सुंदर सिंह तक पहुंची तो उन्होंने देरी नहीं की। उन्होंने सिंगल डोनर बनकर महिला को प्लेटलेट्स दीं। महिला की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
कल्पना को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्लेटलेट्स के लिए परिजन परेशान थे। रविवार को सिपाही धीरज चाहर और विश्वेंद्र ने सिपाही सुंदर सिंह को बताया। सुंदर सिंह का व्हाट्स एप पर पुलिस मित्र रक्तदान समूह के नाम से ग्रुप भी है। वह रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन
जब उन्हें पता चला कि महिला को प्लेटलेट्स की जरूरत है तो वह भी पहुंच गए। वह कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने सिंगल डोनर के रूप में प्लेटलेट्स दीं। उन्होंने 19वीं ऐसा किया। इससे पहले रक्तदान करके लोगों की जान बच चुके हैं। उनके ग्रुप में सौ से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। पिछले दिनों यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने भी सुंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
बता दें कि ढाई साल पहले इसी स्लोगन के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 सेवा पर तैनात आरक्षी सुंदर सिंह ने पुलिस मित्र रक्तदान समूह व्हाट्सएप ग्रुप 25 फरवरी 2018 को बनाया था। इसकी शुरुआत में ग्रुप के मात्र 20 से 25 सदस्य थे।
संबंधित खबर- 'खाकी' के साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज, रक्तदान कर बचा रहे दूसरों की जान
धीरे-धीरे करके ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती चली गई। अब 70 पुलिसकर्मी हो गए हैं। इसके साथ ही 21 आम नागरिक हैं। आगरा के अलावा इस ग्रुप से अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, मैनपुरी और लखनऊ के पुलिसकर्मी जुड़ चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबर- 'खाकी' के साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज, रक्तदान कर बचा रहे दूसरों की जान
धीरे-धीरे करके ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ती चली गई। अब 70 पुलिसकर्मी हो गए हैं। इसके साथ ही 21 आम नागरिक हैं। आगरा के अलावा इस ग्रुप से अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, मैनपुरी और लखनऊ के पुलिसकर्मी जुड़ चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।