{"_id":"660a5d2faef10c6ca90d47a5","slug":"up-police-constable-was-breaking-into-competitive-examinations-used-to-give-exams-posing-as-a-solver-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी की आड़ में अपराध: प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगा रहा सिपाही, सॉल्वर बनकर देता था परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी की आड़ में अपराध: प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगा रहा सिपाही, सॉल्वर बनकर देता था परीक्षा
Mon, 01 Apr 2024 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:37 PM IST
सार
हरीपर्वत पुलिस की गिरफ्त में आए सॉल्वर गैंग से पूछताछ में एक सिपाही का नाम सामने आया है। बताया गया है कि सिपाही सॉल्वर बनकर प्रतियोगी परीक्षा देता है। इस जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सॉल्वर गैंग सदस्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस गिरफ्त में आए सॉल्वर गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कन्नौज का सिपाही सॉल्वर बनकर पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठता था। गैंग के सदस्य परीक्षा कराने वाली कंपनी के अधिकारी के संपर्क रहते थे। पुलिस टीम इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
शुक्रवार रात को हरीपर्वत पुलिस ने पालीवाल पार्क के पास घेराबंदी करके गिरोह के सरगना कुआंखेड़ा, ताजगंज निवासी मनीष उर्फ विनोद कुमार, फतेहाबाद निवासी ओमपाल सिंह और नगला बरी, फिरोजाबाद निवासी अरुण यादव को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में पता चला था कि आरोपी सेना, पुलिस, सीआरपीएफ परीक्षा में सॉल्वर बैठाते हैं। कन्नौज में तैनात सिपाही सचिन सॉल्वर बनता था। वह बल्देव, मथुरा का रहने वाला है। उसके अलावा टीसीएस के एक अधिकारी, सॉल्वर शिवम, गौरव, कौशल और सनी के नाम प्रकाश में आए हैं। दस्तावेज में हेरफेर के बाद सॉल्वर को बैठाया जाता था।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गिरोह कई प्रतियोगी परीक्षा में सॉल्वर बैठाता था। यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में सख्ती के कारण सफल नहीं हो सके थे। गिरफ्तार आरोपियों ने कई लोगों के नाम बताए हैं। इसमें परीक्षा कराने वाली कंपनी के अधिकारी का भी नाम है। सॉल्वर गैंग से मिली जानकारी पर पुलिस टीम को लगाया गया है। संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सरगना मनीष को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।