{"_id":"610d12bc1ca058077847ac18","slug":"up-police-constable-threatens-head-constable-audio-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तबादला होने पर बौखलाया सिपाही: हेड कांस्टेबल को दी धमकी- मैं अपनी पर आया तो आगरा में रह नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला होने पर बौखलाया सिपाही: हेड कांस्टेबल को दी धमकी- मैं अपनी पर आया तो आगरा में रह नहीं पाओगे
Fri, 06 Aug 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 04:34 PM IST
सार
आरोपी सिपाही का नाम प्रीतम सिंह है। वह ताज सुरक्षा में तैनात था। हाल में उसका तबादला फिरोजाबाद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से तबादला होने पर एक सिपाही इतना बौखला गया कि उसने अपने साथी पुलिसकर्मी को धमकी दे डाली। उसने फोन पर साथी पुलिसकर्मी से कहा कि अगर मैं अपनी पर आया तो आगरा में रह नहीं पाओगे। मैं एक्सीडेंट करने में भी कम नहीं हूं। सिपाही की धमकी का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एडीजी ने संज्ञान लेते हुए जांच आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को फोन पर धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत एडीजी कार्यालय में की है। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि डायल 112 में तैनात सिपाही प्रीतम सिंह ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें धमकी दी है। प्रीतम सिंह ताज सुरक्षा में तैनात था। हाल में उसका तबादला फिरोजाबाद में हुआ है। जबकि फिरोजाबाद से देवेंद्र सिंह की एडीजी कार्यालय में तैनात हुई है।
विज्ञापन
धमकी देने के बाद दीं गालियां
वायरल आडियो प्रीतम और देवेंद्र की बातचीत का है। इसमें प्रीतम सिंह देवेंद्र से कहता है कि मेरा ट्रांसफर होने पर आप कह रहे हो कि अच्छा रहा उसका ट्रांसफर हो गया। मैंने आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी।हमेशा सम्मान किया है। अगर मैं अपनी पर आ गया तो एक दिन भी आगरा में नहीं रह पाओगे। एक्सीडेंट करने में भी मैं कम नहीं हूं। इसके बाद सिपाही ने हेड कांस्टेबल को गाली भी दी।
विज्ञापन
ऑडियो में देवेंद्र सिंह उससे कह रहे हैं कि उन्होंने किसी से उसके बारे में बात नहीं की, लेकिन सिपाही प्रीतम यह मानने को तैयार नहीं होता। दोनों की बातचीत का आडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। एडीजी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं हेड कांस्टेबल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।