फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police constable suspended for beating young man

युवक से जूते पर नाक रगड़वाने वाले सिपाही को एसपी ने दी ये सजा

Tue, 15 May 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 15 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
UP Police constable suspended for beating young man
युवक से जूतों पर रगड़वाई नाक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी जिले में युवक के साथ बेल्टों से मारपीट और जूते पर नाक रगड़वाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोषी सिपाही को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में सिपाही ने विपक्षी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की थी। एसपी की कार्रवाई से विभाग के लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मच गया है।      

कुर्रा निवासी सुधीर कुमार का गांव के ही एक व्यक्ति से रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विपक्षी थाने में तैनात सिपाही बृजेंद्र को साथ लेकर सबक सिखाने के लिए आए थे। 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

पुलिस को देखकर जब सुधीर खेतों में भगा तो पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। पहले तो बेल्टों से पिटाई की। इसके बाद विपक्षियों ने भी उसके साथ मारपीट की। 

सुधीर के मुताबिक सिपाही ने उससे जूतों पर नाक रगड़ने की बात कहते हुए छोड़ने को कहा था। पुलिसकर्मी के इस कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद समाचार पत्रों ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

वहीं, एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसपी अजय शंकर राय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही बृजेंद्र को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed