फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police constable shot in Mathura condition critical officers reached the spot

UP News: मथुरा में यूपी पुलिस के सिपाही को मारी गोली, महिला इंस्पेक्टर को लहूलुहान हालत में मिला; हालत गंभीर

Sun, 08 Sep 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 10:01 AM IST
सार

यूपी पुलिस के सिपाही को मथुरा में गोली मार दी गई।सिपाही बदायूं में तैनात है, जो अपने परिचितों के यहां आया था। बताया गया है कि वहां झगड़े के दौरान फायरिंग हुईं, जिसमें सिपाही को गोली मार दी गई। 
 

विज्ञापन
UP police constable shot in Mathura condition critical officers reached the spot
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाने के सैन्य क्षेत्र स्थित टैंक चौराहा के पास शनिवार देर रात बदायूं में तैनात सिपाही को उसके परिचितों ने 20 हजार रुपये के विवाद में गर्दन में गोली मार दी। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सिपाही उपचाराधीन है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बदायूं जिले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत पुत्र कमल सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, जमुनापार 5 सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। अजीत की पड़ोस में रहने वाले अनिल चौधरी, उनके चचेरे भाई नीरज, रिश्तेदार अमित और एक अन्य साथी अनिल से दोस्ती है। सिपाही अजीत का दोस्त नीरज से 20 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन




 

इसी बात को लेकर शनिवार शाम साढ़े सात बजे घर के पास झगड़ा हुआ था। घरवालों ने विवाद का शांत करा दिया था। इसके बाद पांचों लोग पार्टी करने चले गए। पार्टी के दौरान इनमें फिर से विवाद हो गया। सभी टैंक चौराहा पर आ गए। रात साढ़े 12 बजे करीब अजीत ने अनिल के चचेरे भाई नीरज चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर अनिल ने तमंचे से अजीत को गोली मार दी। गोली अजीत की गर्दन में गोली लगते ही वह गिर पड़ा।

 
विज्ञापन

इसी दौरान महिला थाना इंस्पेक्टर रंजना सचान क्षेत्र में गश्त पर थीं। उन्होंने जैसे ही घायल अजीत को देखा। तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। वहां सदर बाजार थाना पुलिस की टीम भी पहुंच गई। देर रात यहां से अजीत को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल रेफर किया गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार भी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं। घटना को लेकर घायल सिपाही के पिता कमल सिंह की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी नीरज और अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य को तलाशा जा रहा है।

 
विज्ञापन

फौज में तैनात है आरोपी अमित
पुलिस ने बताया कि अजीत को गोली मारने वालों में शामिल आरोपी अमित फौज में है। उसकी वर्तमान में असम में तैनाती है। वह दो महीने की छुट्टी पर घर आया है। वहीं अनिल चौधरी, नीरज और अनिल टेंपो चलाते हैं।

 

दोस्त ही बने दुश्मन
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि अजीत की अनिल, अमित, नीरज और अनिल चौधरी से गहरी दोस्ती है। अजीत जब भी छुट्टी पर घर आता तो वह इन्हीं दोस्तों के साथ समय व्यतीत करता और पार्टी करता था। मगर, 20 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सगे दोस्त ही उसकी जान के दुश्मन बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed