{"_id":"65d9b9b996ad614c4c0d151c","slug":"up-police-constable-praveen-kumar-showed-bravery-in-kasganj-accident-is-being-praised-a-lot-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसा: इस सिपाही की हो रही खूब चर्चा, किसी ने हाथों में तोड़ा दम तो किसी की मिली लाश...पर हिम्मत न हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसा: इस सिपाही की हो रही खूब चर्चा, किसी ने हाथों में तोड़ा दम तो किसी की मिली लाश...पर हिम्मत न हारी
Sat, 24 Feb 2024 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 03:24 PM IST
सार
Kasganj Tractor Trolley Accident: यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद सिपाही प्रवीन कुमार सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। सिपाही ने जिस तरह हिम्मत से काम लिया, उसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
कासगंज हादसा और सिपाही प्रवीन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे के बाद यूपी पुलिस के सिपाही प्रवीन कुमार की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल हादसे के बाद घटना स्थल पर सबसे पहले प्रवीन कुमार ही मौके पर पहुंचे। तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पड़ी हुई थी। चीत्कार के बीच राहगीरों की मदद से सिपाही ने तालाब में छलांग लगा दी। ग्रीमीणों की मदद से ट्रॉली को उठाया। इसके बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डरावना था मंजर
सिपाही प्रवीन कुमार ने बताया कि किसी ने हाथों में दम तोड़ दिया, तो किसी की लाश ही मिली। मंजर बेहद डरावना था। ऐसे में हिम्मत से काम लिया और लगातार लोगों को बाहर निकालते रहे। सिपाही का कहना है कि उन्हें हादसे की जानकारी उस समय मिली, जब वे ड्यूटी के लिए निकले थे। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद कुछ ही मिनटों में वे मौके पर पहुंच गए। थाने में सूचना दी और फिर खुद बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से उल्टी पलटी हुई ट्रॉली को ग्रामीणों की मदद से सीधा करा लिया।

इस तरह की मदद
प्रवीन कुमार ने बताया कि ट्रॉली के नीचे ज्यादातर की मौत हो चुकी थी। कुछ ने हाथों में दम तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं सहित नौ लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर आ गए और बड़े स्तर पर फिर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। वहीं जिस तरह सिपाही प्रवीन कुमार ने हिम्मत दिखाई, उनकी तारीफ हो रही है।

24 की हुई मौत
बता दें पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 22 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।