फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Constable Indecency With Woman in House Investigation To CO Tundla

फिरोजाबादः चौकी पर तैनात सिपाही ने की महिलाओं से अभद्रता, सीओ को सौंपी जांच

Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Up Police Constable Indecency With Woman in House Investigation To CO   Tundla
पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र की कायथा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ने बुधवार देर रात एक घर महिला के घर में घुस कर उससे व बेटी से गाली-गलौज की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नारखी उसे अपने साथ ले आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल होता रहा। एसएचओ के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

 
थाना नारखी की कायथा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ने बुधवार को देर रात जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने एक घर में घुसकर महिला एवं उसकी बेटी से अभद्रता की। विरोध के बावजूद वह नहीं माना। इस पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जानकारी पर एसएचओ नारखी मौके पर पहुंचे और सिपाही को अपनी कार में बैठा कर ले गए। महिलाओं का कहना है कि वह आए दिन इस तरह की हरकत करता है। सिपाही की इस हरकत को देखकर हर कोई शर्मसार है। 
 

वायरल वीडियो में कांस्टेबल डंडा लेकर एक महिला से उलझता दिख रहा है। उधर एसएचओ नारखी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कायथा चौकी पर तैनात कांस्टेबल अपने किसी रिश्तेदारों से काफी देर से गाली गलौज कर रहा था। किसी का नाम लेकर गाली नहीं दी।

चौकी के पास घर होने के कारण लोगों को बुरा लग रहा था। इसी कारण लोगों ने मुझे फोन करके बुलाया था। कांस्टेबल वहां किसी के घर में नहीं घुसा। ना ही छेड़खानी की। इस तरह के आरोप लगाना गलत है। इस मामले में थाने आकर तो किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। एसएसपी कार्यालय से यह बताया गया कि इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी टूंडला को सौंपी गई है। 

नारखी के कायथा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कन्हैया के अभद्र व्यवहार की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच सीओ टूंडला को सौंपी है। जांच आते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रबल प्रताप सिंह एसपी सिटी फिरोजाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed