{"_id":"6198aac27963702c6f6d3243","slug":"up-police-constable-dies-of-heart-attack-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सैफई के रहने वाले सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सैफई के रहने वाले सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 20 Nov 2021 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:28 PM IST
सार
इटावा के सैफई निवासी सिपाही सचिन कुमार पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया गया कि शुक्रवार रात को सचिन की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सक ने बताया कि हृदयगति रुकने से सिपाही की मौत हुई है।
विज्ञापन
सचिन कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहने वाले सिपाही सचिन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिपाही की शुक्रवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग अस्पताल ले गए थे। सिपाही की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग में शोक है। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
मूल रूप से इटावा के सैफई निवासी सचिन वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। ट्रांस यमुना कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रह रहे थे। आरआई ने बताया कि रोजाना की तरह सोए थे। अचानक रात को तबीयत बिगड़ जाने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, सिपाही की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। सचिन थाना सिकंदरा, एत्माद्दौला में तैनात रह चुके हैं। इस समय पुलिस लाइन में तैनात थे। वह शुक्रवार को ड्यूटी पर भी आए थे, जिनके बाद घर गए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन