फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police constable did love marriage one and a half years ago then did such a thing wife was shocked

UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने डेढ़ साल पहले किया प्रेम विवाह, फिर ऐसा कारनामा...उड़ गए पत्नी के होश

Mon, 10 Mar 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

यूपी पुलिस में तैनात सिपाही ने प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद ही ऐसा कारनामा कर डाला कि पत्नी के होश उड़ गए। उसे सिपाही की इस करतूत का पता चला तो मामले में शिकायत की गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
UP Police constable did love marriage one and a half years ago then did such a thing wife was shocked
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही को प्रेम विवाह करने पर दहेज नहीं मिला तो उसने दूसरी शादी कर ली। पता चलने पर पहली पत्नी ने विरोध किया तो सिपाही ने कौशांबी पुलिस लाइन में समझौता किया। इसके बाद भी किराए के मकान में छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर ट्रांस यमुना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया की सुमन ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि थाना मनसुखपुरा के गांव करकौली निवासी सिपाही यशपाल से 10 फरवरी 2021 को प्रयागराज के आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। वहां से पति ससुराल ले गया। दो महीने बाद कौशांबी पुलिस लाइन में नौकरी पर चला गया। ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पति अपने साथ कौशांबी ले गया। वहां 17 फरवरी 2022 को एक बेटी हुई। पति भी दहेज की मांग करने लगा। विरोध पर मारपीट करता। 24 सितंबर 2022 को अपने घर आ गया। वापस नहीं आने पुलिस लाइन जाकर पता किया। तब पति के साथियों ने बताया कि पत्नी को घुमाने ले गया है। तब उन्हें पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब फोन किया तो यशपाल ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को घरवालों ने दूसरी शादी करा दी। फोन पर एसएसपी से शिकायत करने की बात कही तो पति ने समझौता कर लिखित में सैलरी से 60 प्रतिशत देने और ससुराल ले जाने का वादा किया। इसके बाद भी किराए के मकान में छोड़कर चला गया। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed