फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Constable Car Planted fire by Young Man in Thana Jagdishpura

युवक ने सिपाही की कार में लगाई आग, गिरफ्तारी के बाद वजह बताई चौंकाने वाली

Sun, 02 Jun 2019 11:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Up Police Constable Car Planted fire by Young Man in Thana Jagdishpura
कार में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मारुति एन्क्लेव (थाना जगदीशपुरा) में एक सिपाही के घर के बाहर खड़ी कार में युवक ने आग लगा दी। कालोनी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


मारुति एन्क्लेव फेज-2 निवासी अतुल चौहान पुलिस लाइन एटा में तैनात हैं। उन्होंने अपनी कार 31 मई की रात को घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार तड़के पांच बजे कालोनी की महिलाएं टहलने निकलीं तो उनकी कार में आग लगी हुई देखी।
विज्ञापन


इस पर अतुल चौहान को सूचना दी। उन्होंने आग को बुझाया। इसके बाद जगदीशपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। कालोनी में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक युवक नजर आया, जो कार में आग लगाता दिख रहा था। युवक की पहचान चतरू निवासी बसंत एन्क्लेव, मारुति एस्टेट के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को आरोपी चतरू को गिरफ्तार कर लिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कहा कि अतुल चौहान आए दिन उससे गाली गलौज करते थे। एक दिन मर चुके पिता को गाली दी। इससे वह उनसे खुन्नस मानने लगा। शुक्रवार रात को मौका पाकर तकरीबन साढ़े चार बजे गया और आग में आग लगा दी।

सिपाही अतुल चौहान ने बताया कि कालोनी में उनके घर के पास कई दुकान बनी हुई हैं। इन दुकानों के बाहर युवक खड़े रहते हैं। वह शराब पीते हैं। वह युवकों को भगा देते हैं। इससे ही युवक उनसे रंजिश मानने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed