फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Attendance of policemen will be biometric action will be taken against who come late

UP Police: पुलिसकर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी हुई शुरू, लेट आने वालों पर होगी कार्रवाई; इस थाने में लगी मशीन

Fri, 26 Jul 2024 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 11:38 AM IST
सार

आगरा के 22 थानों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। अब इनकी बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। लेट आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
UP Police Attendance of policemen will be biometric action will be taken against who come late
बायोमेट्रिक हाजिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर जोन के 22 थानों के 2000 पुलिसकर्मी अब डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराएंगे। लोहामंडी थाने से शुक्रवार को ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम की शुरूआत हुई। सबसे पहले निरीक्षक रोहित कुमार ने बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाया। नियम का पालन नहीं करने पर स्पष्टीकरण देना होगा। ठोस वजह न होने पर अनुपस्थिति दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने शुक्रवार को लोहामंडी थाने में फीता काटकर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शहर जोन के 22 थानों में 800 दरोगा, 800 के आसपास सिपाही और हेड कांस्टेबल हैं। इनके अलावा निरीक्षक की तैनाती है। करीब दो हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम से जोड़े गए 3000
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में पहले से ही बायोमेट्रिक सिस्टम है। इसमें सुबह की परेड और रात्रि गणना के समय पुलिसकर्मी अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इसके अलावा सभी अधिकारियों के कार्यालय में भी यह मशीन है। तकरीबन 3000 पुलिसकर्मी ऑनलाइन सिस्टम से जुड़े हैं। थाने में महिला पुलिसकर्मी शाम को 5-6 बजे, जबकि पुरुष कर्मी 6-7 बजे के बीच अंगूठा लगाएंगे। दिन में एक बार उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। ऑफिसों में भी आठ घंटे की 10 से 6 बजे के बीच आते और जाते समय उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
 
विज्ञापन

एचआर सेल रखेगी नजर
पुलिस लाइन में एचआर सेल का गठन किया गया है। सेल के पास बायाेमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले पुलिसकर्मियों का पूरा ब्योरा होगा। अगर, कोई अनुपस्थित है तो उसकी रिपोर्ट दी जाएगी। संबंधित से जवाब मांगा जाएगा। इसका आकलन अधिकारी करेंगे। उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही पर दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed