फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPPSC PCS Result Topper List Divya Sikarwar From Agra Secures Top Rank In UPPSC PCS News In Hindi

Success Story: शहर की शिक्षा नहीं थी आसान, मां की जिद ने दिव्या को बनाया डिप्टी कलेक्टर, किया UP-PCS टॉप

Sat, 08 Apr 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 09:30 AM IST
सार

UPPSC PCS Topper: दिव्या सिकरवार सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी बार में उन्हें मंजिल मिल सकी। वे अपनी सफलता का सबसे अधिक श्रेय मां को देती हैं। उनका कहना है कि मां की जिद थी जिसकी वजह से वे डिप्टी कलेक्टर बन सकीं। 

विज्ञापन
UPPSC PCS Result Topper List Divya Sikarwar From Agra Secures Top Rank In UPPSC PCS News In Hindi
दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी चीज को हासिल करने का जज्बा मन में हो, तो भगवान भी साथ देता है। दिव्या को परिवार का साथ मिला लेकिन सबसे अधिक मां की भूमिका रही। पांचवीं पास सरोज देवी को अपनी बेटी को कुछ बनाने की जिद थी। बेटी ने भी मां के भरोसे को ठेस नहीं पहुंचाई। प्रदेश में टॉपर बनकर नाम रोशन किया।

विज्ञापन

नहीं हारी हिम्मत 

गढ़ी राम एत्मादपुर की निवासी दिव्या सिकरवार बताती है कि पहली बार में मैंस क्लीयर नहीं कर सकी, तो दूसरी बार में दो नंबर से सलेक्शन रह गया। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। प्रदेश में टॉपर होने का विश्वास नहीं हो रहा है। गांव से शहर तक किसी लड़की का शिक्षा हासिल करना आसन नहीं होता है। दो बार सफलता न मिलने पर कोई दूसरी नौकरी करने की सोच रही थी लेकिन मां ने पीछे हटने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला जल्द होगा गिरफ्तार, पुलिस को मिले पुख्ता सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर शुरू की यूपीपीसीएस की तैयारी 

दिव्या ने सेंट जोंस डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल की। उसके बाद यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की थी। ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की। परिवार में पिता राजपाल फौजी,दादी और दो छोटे भाई है। डिप्टी कलेक्टर बनने पर सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभकारी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। गांव की बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने पर हर कोई बधाई दे रहा है। पिता राजपाल भी बेटी की सफलता पर मिष्ठान का वितरण करने में लगे रहे।

UPPSC PCS Result Topper List Divya Sikarwar From Agra Secures Top Rank In UPPSC PCS News In Hindi
एश्वर्या दुबे अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

ऐश्वर्या दुबे ने पाया नौंवा स्थान

 यूपीपीसीएस में नौवां रैंक हासिल करने वाली मधु नगर की ऐश्वर्या दुबे ने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से तैयारी में मदद मिली। सिविल सर्विसेज में जाना मेरा मकसद है, इसकी तैयारी कर रही हूं। यूपी पीसीएस में नौवां रैंक मिलने पर अभी एसडीएम के पद पर चयन हुआ है। पढ़ाई के लिए कम से कम आठ घंटे जरूर दें। जब तैयारी करें तो सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करें। पढ़ाई के लिए अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने में जुट जाएं। इनके पिता हरेंद्र दुबे और मां रचना दुबे का कहना है कि बेटियों को मौका मिले तो वह भी मुकाम पा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed