{"_id":"6137099c655a5c3578314606","slug":"up-panchayat-sahayak-merit-list-in-mainpuri-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में बुधवार को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, आज लगेगी चयन पर अंतिम मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में बुधवार को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, आज लगेगी चयन पर अंतिम मोहर
Tue, 07 Sep 2021 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति 549 पंचायत सहायकों के चयन पर अंतिम मोहर लगा देगी। इसके बाद आठ सितंबर (बुधवार) को ग्राम पंचायतों में चयनित सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का संचालन करने और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती के आदेश दिए थे। मैनपुरी जिले की 549 ग्राम पंचायतों में भी पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके तहत ग्राम पंचायतों ने एक सितंबर को कुल आए आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार कर प्रशासनिक समिति की बैठक में अनुमोदित कर लिया था।
विज्ञापन
बुधवार से नियुक्ति पत्र का वितरण होगा
इसके बाद अंतिम अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को भेजी गई थी। समिति को इस सूची का अनुमोदन सात सितंबर तक करना है। ऐसे में मंगलवार को हर हाल में ये सूची फाइनल हो जाएगी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति बैठक कर पंचायत सहायकों के चयन पर अंतिम मोहर लगा देगी। इसके बाद आठ सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
साढ़े आठ हजार के करीब आए थे आवेदन
जिले की 549 ग्राम पंचायतों में भर्ती के लिए बंपर आवेदन आए थे। सभी ब्लॉकों से एकत्रित करने के बाद आई सूचना के अनुसार कुल 8521 लोगों ने इन पदों के सापेक्ष आवेदन किया था। इन्हीं आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार कर ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशासनिक समिति की बैठक में उसका अनुमोदन किया गया था।
डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि सात सितंबर तक पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति अंतिम सूची फाइनल कर देगी। इसके बाद आठ सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर ही नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा।