फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Sahayak Bharti Third List Releases In Mainpuri

पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में 525 ग्राम पंचायतों में पूरी हुई चयन प्रक्रिया, तीसरी सूची भी हुई जारी

Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 12:12 AM IST
सार

जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती होनी है। तीन बार में कुल 525 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल जिले की 24 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत सहायक का चयन रह गया है। जिस पर मंथन चल रहा है।  

विज्ञापन
Up Panchayat Sahayak Bharti Third List Releases In Mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले की 69 और ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन पूर्ण हो गया है। उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के बाद पंचायत राज विभाग ने सूची जारी कर दी है। ये पंचायत सहायक चयन प्रक्रिया में अब तक जारी होने वाली तीसरी सूची है। इसके साथ ही अब कुल 525 ग्राम पंचायतों में सहायक का चयन पूर्ण हो गया है। 

विज्ञापन


शासन के आदेश पर ग्राम पंचायत स्तर पर ही पंचायत राज विभाग का कार्यालय मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कार्य देखने के लिए पंचायत सहायक की तैनाती के भी आदेश दिए थे। जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती होनी है। अब दो बार में कुल 456 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर चयनित आवेदकों की सूची जारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम पंचायत सहायक चयन की तीसरी सूची जारी की गई। इसमें 69 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन और पूर्ण कर लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन के बाद पंचायत राज विभाग ने ये सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अब कुल 525 ग्राम पंचायतों चयन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। ब्लॉकों पर ये सूची भेजकर खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जल्द से जल्द पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान के बीच अनुबंध कराने के लिए कहा गया है। अनुबंध होते ही वे ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करेंगे। 

बाकी 24 ग्राम पंचायतों में भी चल रहा मंथन
वर्तमान में अब केवल जिले की 24 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत सहायक का चयन विचाराधीन है। इसमें कुछ मामले विवादित हैं तो वहीं कुछ मामले स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के चलते रुके हैं। इन पर भी पंचायत राज विभाग तेजी से काम कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि ए सप्ताह के अंदर अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। 

आंकड़े 
- 549 ग्राम पंचायतों में होना है सहायक का चयन
- 416 ग्राम पंचायतों में चयन की थी पहली सूची 
- 40 ग्राम पंचायतों में चयन की थी दूसरी सूची 
- 69 ग्राम पंचयतों में चयन की है तीसरी सूची
- 24 ग्राम पंचायतों में बाकी है चयन 
 
डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के बाद तीसरी चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें 69 पंचायत सहायकों के नाम शामिल हैं। अब तक कुल 525 ग्राम पंचायतों में चयन पूर्ण किया जा चुका है। बाकी 24 ग्राम पंचायतों में भी शिकायतों का निस्तारण करने के बाद चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed