{"_id":"615ae29d8ebc3e87522564ed","slug":"up-panchayat-sahayak-bharti-second-list-releases-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में 40 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की चयन सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में 40 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की चयन सूची जारी
Tue, 05 Oct 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:02 AM IST
सार
जिले की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहली सूची में 416 पंचायत सहायकों के नाम जारी किए गए थे। इसके बाद से ही दूसरी सूची का इंतजार था। जिसे सोमवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
कार्यालय जिला पंचायत मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में पंचायत सहायक भर्ती में सोमवार को दूसरी चयन सूची जारी कर दी गई। इसमें 40 पंचायत सहायकों के नाम शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद चयन सूची संबंधित खंड विकास अधिकारी को भेजी गई है। उन्हें जल्द से जल्द अनुबंध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिले की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहली सूची में 416 पंचायत सहायकों के नाम जारी किए गए थे। इसके बाद से ही दूसरी सूची का इंतजार था। सोमवार को जारी हुई दूसरी सूची में मैनपुरी ब्लॉक की 40 ग्राम पंचायतों में सहायकों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने उच्चाधिकारियों को सूची भेजी थी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन के बाद चयन सूची जारी कर दी गई। ये सूची अब खंड विकास अधिकारी मैनपुरी को भेजी गई है। उन्हें जल्द से जल्द ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक के बीच अनुबंध कराने के बाद नियुक्ति पत्र देने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
93 ग्राम पंचायतों की सूची अब भी है लंबित
पंचायत सहायक भर्ती की अब तक दो सूची जारी हो चुकी हैं। इसमें कुल 456 ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके बाद भी 93 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया लंबित है। इसमें से अधिकांश मामले शिकायतों के संबंधित हैं। जांच के बाद इसी सप्ताह के अंत तक इन ग्राम पंचायतों की भी चयन सूची जारी होने की उम्मीद है।
डीपीआरओ स्वामीदीन ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद दूसरी सूची में 40 और पंचायत सहायकों का चयन पूर्ण कर लिया गया है। चयन सूची बीडीओ को भेजकर अनुबंध कराने के लिए कहा गया है।