फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live Agra News

UP Panchayat Election Result 2021: आगरा में देर रात सामने आए परिणाम, 587 प्रत्याशियों के बीच टक्कर जारी

Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
सार

जिले में 15 स्थानों पर मतगणना की जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना दो घंटे की देरी से दस बजे शुरू हो सकी। सुबह ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ने से कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हो गया। 

विज्ञापन
Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live Agra News
तिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में रात 9 बजे तक 288 पदों का परिणाम घोषित हो सका। जिनमें 140 ग्राम प्रधान, 104 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 104 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्ड की मतगणना में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। जिला पंचायत में 587 उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी है।

विज्ञापन


जिले में 15 स्थानों पर मतगणना की जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना दो घंटे की देरी से दस बजे शुरू हो सकी। सुबह ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ने से कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हो गया। मतगणना स्थल के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया। जिला प्रशासन ने रात 9 बजे तक 288 पदों पर परिणाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन


निर्विरोध जीते 6448 उम्मीदवार
पंचायत के 11178 पदों पर चुनाव होना था। जिनमें 6448 उम्मीदवार पहले ही बिना लड़े निर्विरोध जीत चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 9180 पदों में 6408 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 690 पदों में दो उम्मीदवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1257 पदों पर 83 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं। एकल नामांकन होने के कारण इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live Agra News
मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
2417 पदों के लिए हुआ था मतदान
11178 पदों में 15 अप्रैल को 2417 पदों के लिए मतदान हुआ था। रविवार को मतों की गणना की गई। जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 504 पदों पर 44 प्रत्याशी जीत चुके हैं। यहां 460 पदों का परिणाम शेष है। इसी तरह प्रधान के 688 पदों में से 140 पर फैसला हो चुका है। 548 प्रधानों का परिणाम आना बाकी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1174 पदों में 104 पदों की मतगणना हो सकी है। यहां 1070 पदों पर परिणाम सोमवार को जारी होगा।

सीकरी में जीते सबसे ज्यादा 22 प्रधान
15 ब्लॉक की 688 ग्राम पंचायतों की मतगणना में सबसे ज्यादा 22 प्रधान फतेहपुर सीकरी में जीते हैं। यहां 56 पंचायत हैं। शमसाबाद में 13, फतेहाबाद और जगनेर में 12-12, बाह और जैतपुरकलां में 11-11, खेरागढ़ में 10 प्रधानों समेत 140 प्रधान विजयी घोषित हुए हैं।

51 जिला पंचायत वार्ड में कांटे की टक्कर 
जिला पंचायत सदस्य के 51 वार्ड में 587 उम्मीदवारों के बीच मतगणना जारी है। रात 9 बजे तक किसी वार्ड का परिणाम घोषित नहीं हो सका। भाजपा समर्थित बबीता चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी, पूर्व सांसद की बहू और एक पूर्व विधायक की बेटी रात 9 बजे तक रुझान में आगे चल रहीं थीं।

UP Panchayat Election Result 2021: आगरा मंडल में मतगणना जारी, जानिए कहां-कहां घोषित हो चुके हैं नतीजे

आगरा: हृदय गति रुकने से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed