फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat election: 466 objections files against provisional reservation list in mainpuri

यूपी पंचायत चुनाव 2021: अनंतिम आरक्षण में बाहर हुए दावेदारों के पास 'आखिरी मौका'

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
सार

  • अनंतिम आरक्षण पर सोमवार को आईं रिकॉर्ड 375 आपत्तियां
  • मंगलवार शाम तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, इसके बाद होगा निस्तारण 

विज्ञापन
up panchayat election: 466 objections files against provisional reservation list in mainpuri
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची पर सोमवार को रिकॉर्ड 375 आपत्तियां आईं। अब कुल आपत्तियों की संख्या बढ़कर 466 हो गई हैं। अभी मंगलवार शाम तक आपत्ति दर्ज कराने का समय है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। ऐसे में उन लोगों के लिए मौका है, जो आरक्षण की वजह से चुनाव मैदान से बाहर हो चुके हैं, अगर उनकी आपत्ति सही मानी गई और आरक्षण बदल दिया गया तो वे फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


20 मार्च को जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी थी। इसके बाद से आपत्तियां ली जा रही हैं। शनिवार और रविवार को कुल 93 आपत्तियां आईं। हालांकि सोमवार को आपत्तियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को कुल 375 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनमें चार जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 369 ग्राम प्रधान पद की आपत्तियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- पंचायत चुनाव: मैनपुरी में अनंतिम आरक्षण सूची जारी, प्रधान के 191 पद अनारक्षित, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समित आपत्तियों का निस्तारण करेगी।  सोमवार को सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) रोहित कुमार ने आपत्तियां लेने के साथ ही लोगों को नियम के बारे में जानकारी भी दी। 

अब तक कुल 466 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
एडीपीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि सोमवार तक कुल 466 लोगों ने जिला स्तर पर पंचायत चुनाव आरक्षण की अनंतिम सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है। मंगलवार को भी आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद अंतिम आरक्षण की सूची जारी की जाएगी।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed