{"_id":"608e9ef50fe147344f7b8296","slug":"up-panchayat-chunav-result-mathura-employees-become-corona-virus-positive-during-counting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मतगणना में आए कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मतगणना में आए कई कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, खलबली
Mon, 03 May 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 May 2021 12:22 AM IST
सार
मथुरा ब्लॉक की मतगणना के दौरान जीआईसी इंटर कॉलेज में एक मतगणनाकर्मी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, नौहझील ब्लॉक में एंटीजन टेस्ट के अनुसार कई कर्मचारी पॉजिटिव होने पर वापस किए गए।
विज्ञापन
मथुरा में मतगणना से पहले जांच कराते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद के दस ब्लॉकों में रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हुई। मतगणना प्रवेश स्थल पर चेकिंग में अलग-अलग स्थानों पर दर्जन भर लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मथुरा ब्लॉक की मतगणना के दौरान जीआईसी इंटर कॉलेज में एक मतगणनाकर्मी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, नौहझील ब्लॉक में एंटीजन टेस्ट के अनुसार कई कर्मचारी पॉजिटिव होने पर वापस किए गए। इस चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है कि बहुत बड़ी संख्या में रिजर्व कर्मचारियों को मतगणना में लगाना पड़ा है।
नौहझील में एआरओ पवन कुमार को पॉजिटिव निकलने पर घर भेजा गया। कोविड टेस्ट के चलते कई स्थानों पर मतगणना का कार्य देरी से शुरू हुआ। सभी ब्लॉकों पर कोविड हेल्प सेंटर डेस्क लगाई गई, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मतगणना ड्यूटी के लिए आए कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट करते देखे गए। राया ब्लॉक में 30 टेबिलों पर मतगणना होनी थी लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते मतगणना के लिए मात्र 20 टेबिलों पर काउंटिंग कराई जा रही है। मतगणना स्थलों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ नहीं दिखाई दिया। लोग एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर कोविड-19 के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। वहां पर उन्हें कोई टोकने वाला भी नहीं मिला।

मना करने पर नहीं माने तो पुलिस ने फटकारीं लाठियां
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर मथुरा ब्लॉक की मतगणना चल रही है। बाहर एकत्रित भीड़ बार-बार मना करने के बाद भी नहीं हटी। सामाजिक दूरी का पालन न होता देख पुलिस ने लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। उसके बाद तो भीड़ तितर-बितर होकर गलियों में भाग खड़ी हुई।
जनपद में 10 ब्लॉकों पर रविवार को मतगणना शुरू हुई। मथुरा ब्लॉक की मतगणना शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर चल रही थी। सुबह से मतगणना स्थल के बाहर भीड़ एकत्रित होने लगी। इससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। कई बार पुलिसकर्मियों ने लोगों को टोका कि भीड़ मत लगाओ। पर कोई समझने के लिए तैयार नहीं। थोड़ी देर के लिए हट जाते, फिर वही भीड़ एकत्रित हो जाती। इनमें तमाशबीन के अलावा उम्मीदवारों के समर्थक भी थे।
आखिरकार पुलिस ने शाम को भीड़ एकत्रित देखकर लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। उसके बाद तो भीड़ तितर-बितर होने लगी। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि लगातार भीड़ एकत्रित होने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था। कई बार टोकने के बाद भी समर्थक और तमाशबीन नहीं माने। इसके लिए जब लाठियां फटकारीं तो भीड़ फिर नजर नहीं आई।
संबंधित खबर: पंचायत चुनाव मतगणना: मतपेटियां खुलीं, जानिए कब तक आएगा सभी पदों का परिणाम
संबंधित खबर: पंचायत चुनाव मतगणना: मैनपुरी जिले में परिणाम आने शुरू, यहां देखें कौन जीता, कौन हारा