{"_id":"60916e508ebc3e245b1b4c8a","slug":"up-panchayat-chunav-2021-pradhan-send-jail-in-case-of-loot-ballot-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव आगरा: फतेहाबाद के रिहावाली में मतपेटियां लूटने का आरोपी बन गया प्रधान, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव आगरा: फतेहाबाद के रिहावाली में मतपेटियां लूटने का आरोपी बन गया प्रधान, जेल भेजा
Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
सार
ग्राम पंचायत रिहावली में मतदान के दौरान बूथ पर हमला कर मतपेटियां लूट ली गई थीं। इस मामले में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी लायक सिंह समेत 40-50 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से लायक सिंह समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में ग्राम पंचायत रिहावली में 15 अप्रैल को मतदान के दौरान मतपेटियां लूटने के आरोप में जेल गए प्रत्याशी लायक सिंह ने प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। फिलहाल उनका प्रमाणपत्र किसी को दिया नहीं गया है।
ग्राम पंचायत रिहावली में मतदान के दौरान बूथ पर हमला कर मतपेटियां लूट ली गई थीं। इस मामले में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी लायक सिंह समेत 40-50 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से लायक सिंह समेत 30 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद यहां पुनर्मतदान कराया गया था। रविवार को मतगणना के बाद सोमवार को घोषित प्रधान पद के परिणाम में लायक सिंह ने 480 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। लायक सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है, लेकिन उनका प्रमाणपत्र किसी को नहीं दिया गया है। खंड विकास अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जीत का प्रमाणपत्र रखा हुआ है। निर्वाचित प्रधान के आने पर प्रदान किया जाएगा।
हारने के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशी भिड़े ,चार घायल
फतेहाबाद में चुनाव हारने के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस को दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप कुमार के मुताबिक फतेहाबाद देहात ग्राम पंचायत की मतगणना के बाद हारे हुए अंगद सिंह व एक अन्य प्रत्याशी में सोमवार रात झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के अन्य लोग जुट गए। इनके बीच मारपीट हो गई। इससे अंगद सिंह, दयाशंकर, महेश और रमेश घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही मारपीट के आरोपी मनीष और रिंकू पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्ष के खिलाफ अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
जिला पंचायत चुनाव परिणाम: मथुरा में बसपा सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा और रालोद दूसरे नंबर पर
मैनपुरी में बेकाबू संक्रमण: कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने तोड़ा दम, 179 हुई मृतक संख्या