फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Covid Patients Died In Mainpuri Hospital

मैनपुरी में बेकाबू संक्रमण: कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने तोड़ा दम, 179 हुई मृतक संख्या

Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 पहुंच गई है वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8230 हो गई है। अब तक 5771 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2363 लोगों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Six Covid Patients Died In Mainpuri Hospital
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 पहुंच गई है वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8230 हो गई है। अब तक 5771 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2363 लोगों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी 48 वर्षीय हाकिम सिंह, औंछा निवासी 72 वर्षीय राकेश कुमार, घिरोर के डालगंज निवासी 47 वर्षीय पुष्पा देवी, विधूना निवासी 58 वर्षीय बाबुद्दीन, एलाऊ के मधपुरी निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह, कुर्रा के धर्मंगदपुर निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी का कोरोना संक्रमित होने पर कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड लेवल टू अस्पताल में लगातार मरीजों की मौत हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे टीकाकरण  अवश्य करा लें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जांच कराते हुए समय से उपचार लें। उपचार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती छह मरीजों की मौत हुई है। सभी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।  डॉ. एके पांडेय, सीएमओ 

जिले में 181 और मिले संक्रमित
मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 181 पॉजीटिव मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8230 पर पहुंच गई है। अब तक 5771 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 2363 हैं।  

कोरोना की जांच में किशनी में 23, सुल्तानगंज में 11, कुरावली में नौ, घिरोर में आठ, बरनाहल में छह, जागीर और बेवर में तीन-तीन और करहल में दो कोरोना संक्रमित मिले। सबसे अधिक संक्रमित मैनपुरी शहर और विकास खंड में मिले हैं। यहां एक ही दिन में कुल 106 संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर 11 लोगों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाए। होम आइसोलेट लोगों को समय से उपचार दिया जाए। कोविड लेवल टू में भर्ती सात मरीजों को मंगलवार को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। 

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 24 घंटे में 181 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 11 लोग कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं शेष को होम आइसोलेट किया गया है।  डॉ. एके पांडेय, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed