{"_id":"60633d268ebc3e592071e2c5","slug":"up-panchayat-chunav-2021-panchayat-election-panchayat-election-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: आगरा में कोरोना से बचाव के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन, यह होंगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: आगरा में कोरोना से बचाव के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन, यह होंगी व्यवस्था
Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
सार
- 32 हजार मास्क और 33 हजार जोड़ी ग्लव्स मंगाए
- डीएम ने जारी किए जेम पोर्टल से कोविड किट खरीद के आदेश
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 32 हजार मास्क इस्तेमाल होंगे। 33 हजार जोड़ी ग्लव्स खरीदे जाएंगे। नामांकन, मतदान और मतगणना के लिए सैनिटाइजर, साबुन आदि खरीद जेम पोर्टल से करने के आदेश सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आरसी पांडेय को दिए हैं।
विज्ञापन
जेम पोर्टल से कोविड किट खरीद के लिए सीएमओ कमेटी बनाएंगे। कमेटी खरीद वाली वस्तुओं की कीमतें तय करेगी। खरीद के बाद बिलों का भुगतान कोषागार से होगा। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह के मुताबिक प्रत्येक नामांकन स्थल, मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग व आकस्मिक उपचार के लिए विकास खंड स्तर पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
ये सामान खरीदा जाएगा
वस्तु संख्या अनुमानित मूल्य
फेस मास्क 32798 65,596 रुपये
सैनिटाइजर 3526 बोतल एक लीटर 4,58,000 रुपये
सैनिटाइजर 315 बोतल 100 एमएल 5,670 रुपये
हैंडवॉश 3576 (250 एमएल) 2,14,000 रुपये
ग्लव्स 33783 जोड़ी 2,26,000 रुपये
नामांकन स्थलों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी। जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन स्थल कलक्ट्रेट है जबकि प्रधान समेत अन्य पदों के लिए विकास खंड कार्यालय पर नामांकन होंगे।
सोमवार को नामांकन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। 3 से 4 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 5 से 6 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच और 7 अप्रैल को नाम वापसी होगी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिह्न आवंटन तक नामांकन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनाती के आदेश हैं।