{"_id":"606f04c45cd01661444a3089","slug":"up-panchayat-chunav-2021-nomination-papers-will-be-examine-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव 2021: एटा जिले में आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव 2021: एटा जिले में आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच
Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
एटा में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के नामांकन गुरुवार को भी जमा हुए। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को विकास खंड कार्यालयों पर अधिक भीड़ नजर नहीं आई। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन कलक्ट्रेट में हुए। कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पुलिसकर्मियों ने कड़ाई से पालन कराया। इस दौरान बिना मास्क वाले कई लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
जिले के आठों ब्लॉकों पर सुबह आठ बजे से नामांकन आरंभ हो गए। हालांकि अधिकांश विकास खंडों पर साढ़े आठ और नौ बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। वहीं एक-दो कर आए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। दोपहर एक बजे के बाद कई विकास खंडों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकारी और पुलिसकर्मी तेज गर्मी में छांव में बैठे सुस्ताते नजर आए।
विज्ञापन
विकास खंड सकीट पर सोनी पत्नी अनुज कुमार ग्राम पंचायत पुरांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन भरने पहुंचीं, उनके दिव्यांग देवर राहुल पुत्र दुरबीन प्रस्तावक थे। इस दौरान किसी का दिल नहीं पसीजा। राहुल नामांकन जमा करने के दौरान बल्लियों पर चढ़ गया और नामांकन जमा कराया।
विज्ञापन
रेशमा देवी पत्नी महावीर सिंह ग्राम छछेंना 95 वर्ष की उम्र में प्रधान पद के उम्मीदवार का पर्चा भरने पहुंची तो गेट पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार कुंतल ने उन्हें गोद में उठा कर काउंटर तक पहुंचाया। ग्राम पंचायत नगला काजी से नेहा यादव ने प्रधान पद का पर्चा भरा।
कोरोना की गाइडलाइन का कराया पालन
विकास खंड कार्यालय पर मुख्य दरवाजे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया। सकीट में मास्क न पहनकर आने वाली महिला प्रत्याशी को ड्यूटी करती महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा धोती के पल्लू का मास्क बना नामांकन गेट से प्रवेश करने दिया। वहीं बाहर बिना मास्क के घूम रहे प्रत्याशियों और समर्थकों के पुलिस ने चालान काटे। इस दौरान 14 लोगों के चालान काट 1400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
कार्यालय में नहीं था सैनिटाइजर
विकास खंड कार्यालयों में ग्राम पंचायत वार काउंटर बनाए गए थे। यहां नामांकन कक्ष में मौजूद किसी भी अधिकारी के समक्ष सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई। आरओ संजय सिंह ने बताया कि सैनिटाइजर की व्यवस्था के लिए एडीओ पंचायत से कहा गया, लेकिन कोई भी व्यवस्था नहीं हुई।
पति-पत्नी ने एक साथ किया नामांकन
जलेसर में नामांकन के दौरान ग्राम पंचायत देवकरणपुर में अलग नजारा दिखाई दिया। जहां पूर्व प्रधान इंद्र पाल सिंह यादव एवं उनकी धर्मपत्नी सियादेवी यादव दोनों ने एक साथ नामांकन किया। इंद्रपाल दो बार प्रधान रह चुके हैं।
कोई खिला रहा पूड़ी-कचौड़ी, कोई मिठाई
पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों की भीड़ विकास खंड कार्यालय पर लाई जा रही है। वहीं नामांकन कक्ष में केवल दो व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं प्रत्याशी अपने समर्थकों को प़ूड़ी-कचौड़ी और मिठाई बांट रहे हैं।