फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021 news caste wise reservation lists release for gram pradhan in etah

एटा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के आरक्षण की सूची जारी, आठ मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Wed, 03 Mar 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 news caste wise reservation lists release for gram pradhan in etah
सांकेतिक तस्वीर

एटा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। दोपहर को सूची जैसे ही कलक्ट्रेट और विकास भवन सहित तहसीलों के सूचना पट पर चस्पा की गई, उसे देखने के लिए ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों की भीड़ जुट गई। उन लोगों को सबसे ज्यादा निराशा हुई जो काफी समय से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे, पर उनका गांव और वार्ड आरक्षित या अनारक्षित श्रेणी में आ गया है। 

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल ने बताया कि पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के पदों के आरक्षण एवं आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तथा कलक्ट्रेट के सूचना पट पर लगाकर तीन दिवस तक प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जिसे किसी प्रस्ताव के विरुद्ध कोई आपत्ति हो वह प्रस्तावों के प्रदर्शन की अवधि को सम्मिलित करते हुए प्रकाशन की तिथि से 8 मार्च तक कार्यालय या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेगा। आपत्ति प्राप्त करने की अवधि की समाप्ति के अगले दिन समस्त आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्र कर आगामी दो दिवस के अंदर प्रत्येक आपत्ति का निस्तारण शासन द्वारा गठित निम्नलिखित समिति द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण ने बिगाड़ा संभावित प्रत्याशियों का गणित
जैथरा विकास खंड में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी पिछले छह माह से अपनी पंचायत के मतदाताओं की सेवा कर रहे थे। इसमें कई प्रत्याशी जनता के बीच लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं। जिन्हें प्रधानी के आरक्षण में निराशा मिली है। विकास खंड जैथरा पर मंगलवार को अपराह्न एडीओ पंचायत मुकेश कुमार द्वारा प्रधानी के आरक्षण की सूची चस्पा कराई गई। 

सूची देख प्रधान पद के प्रत्याशी मायूस हो गए। एडीओ पंचायत मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में कुल 67 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें 9 ग्राम पंचायतों पर अनुसूचित वर्ग,19 पिछड़ा वर्ग, शेष पर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। जिसके चलते प्रधान पद के दावे दारों में मायूसी छा गई। 

सामान्य जातियों की निवास वाली ग्राम पंचायतें हुईं आरक्षित
मारहरा विकास खंड मारहरा में इस बार पंचायत चुनाव लड़ने वाले सामान्य जाति के लोगों को निराशा हाथ लगी है। गत वर्षों में आरक्षित सीटों के हिसाब से उन्हें आरक्षित कर दिया गया है। वहीं सूची के जारी होते ही सामान्य जाति के लोगों में मायूसी छा गई है। वह भी सरकार को कोसते नजर आए। सामान्य जाति के लोगों का कहना है कि जिले के अधिकारियों ने ऐसी ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया है। 

ग्राम समसपुर के निवासी दीवान सिंह, महेशचंद्र, सूरजपाल, आदि का कहना है कि सराय जरैलिया 50 वर्षों से अनारक्षित रही है लेकिन उसको आज भी अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। जबकि समसपुर नई ग्राम पंचायत है जिस पर आरक्षण लागू नहीं होने पर भी उसे अनूसूचित जाति स्त्री कर दिया है। समसपुर एवं सराय जरैलिया के लोगों ने कहा कि उनकी आपत्ति नहीं सुनी गई तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

ग्राम पंचायतवार ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची

विकास खंड- अलीगंज
अनुसूचित जाति महिला- अंगदपुर, जहांनगर, जानीपुर, कंचनपुर आसे एक, पहरैया।
अनुसूचित जाति- भदकी, बिल्सड़ पट्टी, ढिबैया अख्त्यारपुर, हतसारी, कछिया बाड़ा, लड़सिया उर्फ लुतखुल्लापुर, लुहारी खेड़ा, टिकैतपुरा।
पिछड़ा वर्ग महिला- अकबरपुर लालशाहय, दादूपुर खुर्द, कैला, करुआटीलपुर, पहाड़पुर, नगला उम्मेद, नगरिया उर्फ सिंकदरपुर डोगा, लाड़मपुर कटारा, रामनगरिया आसाराम।
पिछड़ा वर्ग- अगौना पुर, अकबरपुर कोट, अमोघपुर भाटन, दाऊदगंज, फर्दपुरा, गही, गेबर असगुल्लापुर, जाजलपुर, जटौरा भान, कूल्हापुर बुजुर्ग, लौहारी गवी, अलीगंज देहात, नकटई खुर्द, नावर,  राई, रामपुर देहात, विजयपुर।
महिला- अलियापुर डांढा, अमरौली रतनपुर, बिजैदपुर, देवतरा, हरिसिंघपुर, जहांगीरपुर, ककौड़ा, कुड़ा, किशनपुर, कंचनपुर आसे दो, परतापुर कटारा, फरसौली, सरौतिया, ससौता दोसपुर, सिमौर, ताजपुर अड्डा, उभई असदनगर। 
अनारक्षित- अलीपुर, अंगरैया गंगाई, अंगरैया जमुनाई, अर्जुनई सिमरई, बछौरागंघ, बनी, भदुईया मठ, भरापुरा, बिल्सड़ पछाया, बिल्सड़ पुवाया, बिथरा, चंदनपुर, दादूपुर असगरपुर, देहलिया पूठ, ठंढिगरा, हिमादपुर, फतेहपुर, गढिय़ा जगन्नाथ, झकरई, जुनैदपुर, कलिंजर, खरसुलिया, खिरिया पावारान, कुदैशा हृदयपुर, मिहुता, मितौलिया, मोहम्मद नगर बझेरा, नदराला, नगला साबा, नयागंाव, पुराहार बुलाकी नगर, रामनगर, राया, सराय अगहत, सिकंदरपुर सालवाहन, तमरौरा, तिसोरी। 
कुल ग्राम पंचायत- 93

विकास खंड- सकीट
अनुसूचित जाति महिला- बीगौर, कुरीना दौलतपुर, जैतपुर, फतेहपुरा, चिलमापुर।
अनुसूचित जाति- अहमदपुर उर्फ नगला धनू, गढिय़ा शीलम, इशारा पूर्वी, कुंवरपुर नगरिया, नगला हमीर, नगला बांचा, रजपुरा, सकतपुर एटा, सराय जवाहरपुर।
पिछड़ा वर्ग महिला- रिजोर, सबलपुर, टीकमपुर, मालीगांव, मिर्जापुर सई, मुजफ्फरपुर हिरौदी, नाजिरपुर, इब्राहिम नगरिया, दतौली।
पिछड़ा वर्ग- आसपुर, अंबरपुर रिजोर, अयार, चांदपुर लोकसपुर, जीसुखपुर साहनी, कवार, कोची, मलावन, मुबारिकपुर सराय, नगला भजुआ, नंदपुर खौडऱा, सौंहार, रामनगर सौंहार, निगोह हसनपुर, पुरांव, उम्मेदपुर रिजोर।
महिला- वाहिदवीवीपुर, वैश्य खेडिय़ा, रजकोट, मानिकपुर, मंसुखपुर, मुबारिकपुर निबरूआ, मुबारिकपुर छछैना, नगला काजी, मधुपुरा, करीमपुर, करमचंदपुर, कमालपुर मई, हरचंदपुर कलां, घुटलई, अंगदपुर, बख्शीपुर खास, चिलासनी।
अनारक्षित- बावली, भगवंतपुर, भरतौली, वीरसिंहपुर, चपरई, छछैना, दलेलपुर, दत्तपुर कुंजपुर, फफोतू, गढिय़ा कोची, घुमरिया, इशारा पश्चिमी, जलालपुर साथल, कंगरौल, उल्लाह हबीपुर, महुआ खेड़ा, मजरा जात सकीट, मिश्री, नगला बिके, नगला हरिकिशनपुर, नेमपुर, नंदपुर बेलामई, नवादा, निधौली खुर्द, पीपल खेडिय़ा, राधे नगर, रामनगर रिजोर, रसूलपुर, रेवाड़ी, सैदपुर, सलेमपुर खेरिया, सलेमपुर कुवंरपुर, सलेमपुर साहनी, सैनाकलां, सहारनपुर, थरौली।
कुल ग्राम पंचायत- 92

विकास खंड- जैथरा
अनुसूचित जाति महिला- गांगूपुरा, जिरौलिया, दौलतपुर।
अनुसूचित जाति- धरौली, मजरा जात जैथरा, नगला दयाल, परौली सुहागपुर, तरगंवा, तोसइया मलूक।
पिछड़ा वर्ग महिला- सहौरी, कसेला, अहरई बिचंदपुर, बघोली, बहगो, बलिया ढेरा, बरौलिया।
पिछड़ा वर्ग- बरना, गड़ी रोशन, गड़ी मदसुआ, हरसिंहपुर, जागपुरा, जमलापुर, जवाहरनगर पुरसारी, खवा, खिरिया, पिंजरी सुम्मेर सिंह, सरौंठ पुवाया, शेखपुरा।
महिला- तिगरा भमौरा, मोहकमपुर, मुइद्दीनपुर, सरौंठ पछाया, सुखटी खेड़ा, ततरई, जसरथपुर, खरसैला, खेतूपुरा, महाराजपुरा, दहेलिया, भमौरा, भलोल।
अनारक्षित- अहमदपुर, अमृतपुर रघुपुर, बांदूपुरा, बाहूपुरा, बिछंद पहाड़पुर, दतौली, धुमरी, गेसिंघपुर, गणपित बढापुर, गुहटिया खुर्द कलां, कस्तूरपुरा, कंठिगरा, खिरिया बनार, खिरिया नगर शाह, लालपुर जाहगीराबाद, मानिकपुरा, मसूलिया, मेहदूपुरा, नखतपुरा, निजामाबाबाद, भगनौल, पिजरी गंभीर सिंह, रुपधनी, तौसईया किसानान, टिकाथर, उदयपुरा।
कुल ग्राम पंचायत- 67

विकास खंड- शीतलपुर
अनुसूचित जाति महिला- बबरौती नसीरपुर, विरामपुर, जमलापुर, भागपुर, भोगपुर।
अनुसूचित जाति- बेंदुला, जलालपुर पलरा, जिरसमी, ककरावली, मरथरा देवकिशन, नरौरी, न्यौराई, पलरा।
पिछड़ा वर्ग महिला- शाहपुर मिलावली, नगला फरीद, रारपट्टी, जवाहरपुर अरथरा, जीसुखपुर, लोयाबादशाहपुर बलवंत सिंह, घिलौआ, भटमई।
पिछड़ा वर्ग-  बारथर, बरथरी, चमकरी, छितौनी, चिंतापुर, चौंचा वनगांव, दुहाई, कठौली, लोयाबादशाहपुर पीतम सिंह, पवांस, पुरा, रामपुर घनश्यामपुर, सैंथरी, उदनपुर रामनगर, बाबरपुर।
महिला- वाहनपुर, असरौली, जीसुखपुर उर्फ नगला धनी, शिवसिंहपुर उर्फ नगला निजाम, सरजनपुर, ओंन, कासौंन निजामपुर, कसेटी, कासिमपुर, कुसाढ़ी, कुठिला लायकपुर, कुतुकपुर, लालगढ़ी, हरनावली, भदौं।
अनारक्षित- बरौली, भगीपुर, दूल्हापुर, गाजीपुर पहोर, गढ़ीतालुका बरौली, ज्यूरी, कंसुरी, करतला, कीलरमऊ, खड़ऊआ, कोहिना, लमहेटा, महुअट, मेनाढेर, मजरा जात एटा, मानपुर, मरथरा भगवानदास, मऊतालुका बरौली, मिलावली, नगला जगरूप, नगला पवल, नेहचलपुर, पहरई, पहरा मजरा कबीरपुर, रामनगर जलालपुर, शीतलपुर, सिंयपुर, सोंसा, बाजिदपुर, अचलपुर, अहमदाबाद, बागवाला।
कुल ग्राम पंचायत- 83

विकास खंड- निधौली कलां
अनुसूचित जाति महिला- हिम्मतपुर, बनथल कुतुबपुर, मुमिया खेड़ा, पचपेड़ा।
अनुसूचित जाति- सोंगरा, बड़ेरा, सुन्ना सियौरी, भोपतपुर, होरची, जावड़ा।
पिछड़ा वर्ग महिला- कपरेटा, कमसान, धौलेश्वर, रामनगर, बड़ा गांव, सिरांव, पिलुआ।
पिछड़ा वर्ग- मुहारा मोहकमपुर, मुइद्दीनपुर, पलिया, अड़ापुरा, बावसा, रफतनगर सेंथरा, बिजौरी, धनीगा, गहराना, गोकुलपुर, गुढ़ा, जिनवाद, जोगामई।
महिला- मजराऊ, बमनई, बरई, सहवाजपुर, बथुआ, भदवास, भदुआ, मगरौली, मगरायां, नगला खिल्ली, नगला बंदी, नगला बरी, निधौली देहात। 
अनारक्षित-मनौरा, मुखरना, नगला फकीर, नगला गलू, नावली, नौजरपुर, ओरनी, अहरमई, पिपहरा, रुस्तमगढ़, सिलार, बरिगवां, सामंत खेड़ा, बसुंधरा, ततारपुर अव्वल, भूपाल पुर, दस्तमपुर, गदनपुर, गहेतू, गढवाला, हसनपुर ककराला, हिम्मतपुर काकामई, हिम्मतपुर नासिरपुर, जिटौली, करूआमई, खेड़ा, कुंवरपुर चंद्रवाहनपुर, लहरा।
कुल ग्राम पंचायत- 71

विकास खंड- जलेसर
अनुसूचित जाति महिला- सिरगंवा, बुधैरा, मई, खानपुर।
अनुसूचित जाति- करहेला कासिमपुर, देवकरनपुर, भिआऊ, बछैपुरा, सालवाहनपुर, राजमलपुर टिमरूआ, पायदापुर, नगला मितन।
पिछड़ा वर्ग महिला- पटना, सकरौली, सिमराऊ, सोना, ऊंचागांव, हसनगढ़।
पिछड़ा वर्ग- कुंजलपुर, कोसमा, बारा समसपुर, सिकंदपुर मढ़ी, समसपुर, शाहनगर टिमरूआ, मोहनपुर, नगला सुखदेव, शाथा नबीपुर, सरायनीम।
महिला- नगला अन्नी, तखावन, बिसूनीपुर, मोहम्मतपुरा, मिसौली, करथनी, जमो, जमालपुर दुर्जन, हसनअलीपुर बसई।
अनारक्षित- जलेसर देहात, लोहचानाहरपुर, महानमई, खेड़ा गबारऊ, काजीपुर बदनपुर, जैनपुरा, गोदाऊ, गोपालपुर, दोलतपुर मुश्की, चिरंगवा, बिचपुरी, बेरनी, बादलपुर कासिमपुर, अकबर शाखा, रशीदपुर, रनौसा, पबरा, नागवाई, नगला मीरा, मुड़ई प्रहलादनगर।
कुल ग्राम पंचायत- 57

विकास खंड- मारहरा
अनुसूचित जनजाति महिला-
अनुसूचित जनजाति- 
अनुसूचित जाति महिला- सुपैथी, समसपुर, महबूदपुर नगरिया, नगला ख्याली।
अनुसूचित जाति- अचलपुर, लोधामई, मीरापुर, रामई हेतमशाह, सरनऊ, त्रिलोकपुर।
पिछड़ा वर्ग महिला- श्यौराई, सींय, सिरसा टिप्पू, जारथल, मोहम्मदपुर ततारपुर, पिदौरा।
पिछड़ा वर्ग- अहमदनगर बमनोई, भुरगंवा, बुरहानाबाद, दतेई, हुसैनपुर, जिन्हैरा, खकरई, राजगीपुर, नगला श्याम, पिवारी।
महिला- यादगारपुर, सिरसा बदन, मेंहदी सोंरा, लालपुर कल्यानपुर, हजरपुत करनपुर, अखतौली रतनपुर, अमृतपुर, भोजपुर, धिरामई सवा पांच बिसवां, फतेहपुर माफी।
अनारक्षित- गिरौरा, अखतौली नयाबांस, बड़ौली, बुढ़ऱा, चांठी रफीपुर, धरबसी, धिरामई पांच बिसवां, धिरामई पौने दस बिसवां, फिरोजपुर सिलौनी, गोबरा, गोकनी, हयातपुर माफी, हिम्मतनगर बझेड़ा, खंगारपुर दौलतपुर, कुटैना माफी, मिरहची, मुनब्बरपुर, रसूलपुर गढ़ौली, सराय अहमद खां, सराय जरैलिया, सिंधावली, सूरतपुर माफी।
कुल ग्राम पंचायत- 58

विकास खंड- अवागढ़
अनुसूचित जाति महिला- मुढ़समां, मीशा खुर्द, मीसां कलां, खेडिय़ा ताज, अबदुलहईपुर।
अनुसूचित जाति- बलेसरा, चुरथरा, गणेशपुर, खेरारा, मेहकी खुर्द कलां, मितरौल, पबहा, इसार।
पिछड़ा वर्ग महिला- पुनहैरा, नूंहखास, जिनावली, इसौली, जलूखेड़ा।
पिछड़ा वर्ग- बुर्रा खुर्द, जमालपुर गादरी, खेड़ानूंह, अवागढ़ देहात, मकसूदपुर, नरहूली, नीम खेड़ा, पिलखतरा, पोंडरी, सकरा। 
महिला- उड़ैरी, सहनऊआ, बलिदासपुर, दलशाहपुर, गदेसरा, गादुरी, हिनौना, जनानी खुर्द कलां।
अनारक्षित- बाबरपुर, बढ़ावली, बराबोड़ेला, बरई कल्याणपुर, बीरनगर, मोहर्रा कलां, दोसपुर, खटौटा, कुशवाहा, लोधीपुर, मंडनपुर, नारऊबीरनगर, नरौरा, रेजुआ, रोहिना मिर्जापुर, सलामी, शीलामई, टिकाथर।
कुल ग्राम पंचायत- 54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed