फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat Chunav 2021 Live Updates: third phase voting in kasganj and firozabad districts

पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद और कासगंज जिले में दोपहर तीन बजे तक मतदान 50 फीसदी पार

Mon, 26 Apr 2021 04:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 04:17 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद और कासगंज जिले में मतदान जारी है। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर दोनों जिले के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021 Live Updates: third phase voting in kasganj and firozabad districts
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में सूरज की तपिश भी मतदाताओं का हौसला नहीं रोक सकी। जिले में दोपहर तीन बजे तक 54.33 फीसदी मतदान हो चुका है। अभी तक जनपद में सबसे ज्यादा मतदान शिकोहाबाद ब्लाक में 60 प्रतिशत रहा। मदनपुर में 53 प्रतिशत, जसराना में 54 प्रतिशत मतदान मतदान हुआ है। एका में 48, टूंडला में 51, फिरोजाबाद में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। नारखी में 51, अरांव में 56 और हाथवंत में 58 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन


कासगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत सूरज की तपिश के साथ बढ़ा। 41 डिग्री पारा होने के बावजूद मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। दोपहर 3 बजे तक 53.29 प्रतिशत वोट पड़ गए हैं। 3 बजे तक पटियाली ब्लॉक में 57.65, गंजडुंडवारा में 53.48, सिढ़पुरा में 50.5 कासगंज में 53.2 सोरों में 53.4, अमांपुर में 53.3 , सहावर में 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन

जसराना के नगला परदमन में बवाल
फिरोजाबाद जिले के जसराना ब्लाक के नगला परदमन में फर्जी वोट डालने को लेकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने पोलिंग बूथ-132 पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग हुई। पथराव और लाठी-डंडे भी चले। हमलावरों ने मतदान कक्ष का जंगला तोड़कर मतपेटियों को लूटने की कोशिश की। 

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं फायरिंग और पथराव से मतदान केंद्र पर दहशत फैल गई। काफी देर तक मतदान बाधित रहा। घटना में होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

फिरोजाबाद में 10425 प्रत्याशी मैदान में 
फिरोजाबाद जिले में 10425 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 लाख छह हजार 916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए जिले को नौ जोन 124 सेक्टरों में बांटा है। अति संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर फोर्स की विशेष व्यवस्था की गई है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने जिले को नौ जोन, 124 सेक्टरों में बांटकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। वहीं विशेष निगरानी के लिए प्रत्येक तहसील में एसडीएम, सीओ मुस्तैद हैं। इसके साथ-साथ डीएम ने जिले में पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed