{"_id":"606d42110149c721bc4040c5","slug":"up-panchayat-chunav-2021-duty-cut-application-in-district-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: सर! पत्नी छह माह की गर्भवती, नहीं कर सकती ड्यूटी, छुट्टी के लिए तरह-तरह के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: सर! पत्नी छह माह की गर्भवती, नहीं कर सकती ड्यूटी, छुट्टी के लिए तरह-तरह के आवेदन
Wed, 07 Apr 2021 02:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:30 PM IST
सार
- पंचायत चुनाव में ड्यूटी कटवाने को उमड़ी कलक्ट्रेट में भीड़
- दो दिन में ड्यूटी हटाने के लिए 210 आवेदन
विज्ञापन
आगरा कलक्ट्रेट में ड्यूटी कटवाने को लेकर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर! मेरी पत्नी छह माह की गर्भवती है। उसकी चुनाव में ड्यूटी बाह कस्बा में लगी है। वो ड्यूटी नहीं कर सकती। कृपया, उसकी ड्यूटी काट दीजिए...। ये शब्द सेवला निवासी मनोज ने मंगलवार को एडीएम सिटी से कहते हुए ड्यूटी हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। ड्यूटी कटवाने के लिए कलक्ट्रेट में भीड़ उमड़ी। दो दिन में 210 प्रार्थनापत्र आए हैं।
सात दिन बाद जिले के 15 ब्लॉक में मतदान है। 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी है। ड्यूटी कटवाने के लिए मंगलवार को एनआईसी सभागार और एडीएम सिटी कार्यालय पर मतदान कार्मिकों की भीड़ उमड़ी। इनमें 90 फीसदी महिलाएं थीं। जो चुनाव में ड्यूटी नहीं करना चाहतीं। कोई अपने एक साल के बच्चे को लेकर पहुंची, तो कोई उपचार के पर्चे लेकर आईं। इस दौरान दो गज की दूरी को भूल हर कोई ड्यूटी कटवाने के लिए अपनी बात रखने को आतुर दिखा।
UP Panchayat Election 2021: आगरा में मतदान कराने के लिए लगेगी 17 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी
विज्ञापन
यहां नहीं करेंगे तो दूसरे जिले में जाना पड़ेगा
कार्मिक प्रभारी एवं एडीएम सिटी ने कहा अगर इसी तरह सभी लोग ड्यूटी कटवाने लगेंगे तो फिर चुनाव कौन कराएगा। उन्होंने कहा कि जो अपने जिले में ड्यूटी नहीं करेंगे तो हो सकता है उन्हें अगले चरण में दूसरे जिलों में ड्यूटी के लिए जाना पड़े। ड्यूटी कटवाने के लिए प्राप्त आवेदनों को विचार के लिए आयोग भेजा जाएगा।

बताईं ये वजह
- हृदय रोगी हूं, एजियोग्राफी व नी-ट्रांसप्लांट हो चुका है।
- मेरा बच्चा बहुत छोटा है, उसकी देखभाल कौन करेगा।
- पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी आ गई है एक हटा दीजिए।
- पत्नी गर्भवती है ऐसे में दूरस्थ क्षेत्र में नहीं जा सकती।
- चार दिन से खांसी, जुकाम, बुखार है, कोविड लक्षण हैं।
- आंखों में इन्फेक्शन हो गया है ड्यूटी नहीं कर सकती।
- रात अकेले नहीं रुक सकते, आने-जाने का साधन नहीं।