पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद में पोलिंग बूथ से मतपेटी लूटकर तालाब में फेंकी, आरोपी हुए फरार
फिरोजाबाद जिले में सोमवार को मतदान के दौरान दो जगहों पर बवाल हुआ। सुबह जसराना के नगला परदमन में बवाल हुआ। दोपहर तीन बजे खैरगढ़ के बरौली पोलिंग बूथ पर मतपेटी लूट ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथवंत ब्लॉक के मतदान केंद्र बरौली पर सोमवार शाम तकरीबन चार बजे मतदान चल रहा था। तभी एक प्रधान प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र में घुस गया और मतपेटिका उठा कर भागने लगा। कर्मचारियों के शोरगुल पर केंद्र पर तैनात पुलिस अलर्ट हो गई।
बेबसी की तस्वीरें: तहसीलदार मैडम के पैरों तले ऑक्सीजन सिलिंडर, हाथ जोड़कर मांगते रहे तीमारदार
पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी ने मतपेटिका को एक तालाब में फेंक दिया और मौके से भाग गया। सूचना पर सीओ जसराना के साथ थानाध्यक्ष खैरगढ़ भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पोलिंग एजेंट मतपेटिका लूटकर ले गया था। उसने मतपेटिका को पानी में फेंक दिया है। एजेंट प्रधान प्रत्याशी का था। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
जसराना के नगला पर्दमन में हुआ बवाल
जसराना की दिहुली ग्राम पंचायत के मजरा नगला पर्दमन में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव और फायरिंग की गई। मतदान केंद्र का जंगला तोड़कर मतपेटिका को लूटने की कोशिश की गई। मारपीट और पथराव में होमगार्ड सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसएसपी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।