फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav: 103 nomination papers sold on first day in Agra

पंचायत चुनाव: आगरा में पहले दिन बिके 103 नामांकन पत्र, कोविड प्रोटोकॉल का नहीं हुआ पालन

Sun, 28 Mar 2021 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 09:50 AM IST
सार

  • नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन जिला पंचायत कार्यालय पर अव्यवस्थाएं रहीं हावी
  • मुंह पर न मास्क था न लाइन में उचित दूरी से लोग खड़े हुए, कई बार धक्का-मुक्की से हंगामा 

विज्ञापन
up panchayat chunav: 103 nomination papers sold on first day in Agra
नामांकन पत्र खरीदे दावेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। 15 विकास खंड के कार्यालयों पर प्रधान, ग्राम सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पर्चे बिक रहे हैं, जबकि मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपये है। जमानत राशि चार हजार रुपये। अधिकतम खर्च की सीमा 1.75 लाख रुपये है।

विज्ञापन


शनिवार को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 103 नामांकन पत्र बिके हैं। इनमें 49 महिला उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं। इन्हें नामांकन पत्र 500 रुपये की जगह 50 फीसदी छूट के साथ 250 रुपये में मिले हैं। 
विज्ञापन


54 पुरुष उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खरीदें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीन से चार अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक नामांकन पत्र खरीदा जा सकता है। एक उम्मीदवार अधिकतम चार सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री
- एससी महिला वर्ग- 14
- अनुसूचित वर्ग- 8
- पिछड़ा वर्ग महिला- 11
- ओबीसी वर्ग- 8
- महिला वर्ग- 24
- अनारक्षित- 38 

सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त इंतजाम
जिला पंचायत कार्यालय पर नामांकन पत्र बिक्री के दौरान भीड़ नियंत्रण व कोविड प्रोटोकॉल पालन कराने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।  नामांकन बिक्री कक्ष में एक सिपाही तैनात था, परंतु लाइन में 40 से 50 लोग खड़े हुए थे। 

अदेयता प्रमाण पत्र के लिए 6 काउंटर
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि वह बिजली, पानी व अन्य राजस्व बकायादार नहीं होना चाहिए। इसके लिए अदेयता प्रमाण पत्र नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत करना पड़ता है। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में अदेयता प्रमाण पत्र के लिए तहसील बार 6 काउंटर लगाने पड़े। जहां 150 से अधिक लोगों ने अदेयता प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई हैं
पहले दिन लाइन में लगने को लेकर कुछ अव्यवस्थाएं रही होंगी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई हैं। किसी को अदेयता प्रमाण पत्र व नामांकन पत्र खरीद में कोई कठिनाई नहीं होगी। - जे रीभा, मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत आगरा 

इन पदों के लिए होगा चुनाव
- 690 ग्राम प्रधान
- 51 जिला पंचायत सदस्य
- 9180 ग्राम पंचायत सदस्य
- 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य 

बरौली अहीर में सबसे ज्यादा 2.02 लाख मतदाता
जिले के 15 ब्लॉक में 20.29 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला ब्लॉक बरौली अहीर है। यहां 2.02 लाख मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर शमसाबाद में 1.68 लाख, तीसरे नंबर पर फतेहाबाद में 1.60 लाख मतदाता हैं। 
 

21942 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
एक चरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 21942 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 24072 कर्मचारियों की डाटा फीडिंग की गई है। प्रत्येक बूथ पर पांच कार्मिक होंगे। शनिवार को 15 जोनल मजिस्ट्रेट व 127 सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण विकास भवन में हुआ।

ये हैं चुनाव कार्यक्रम 
- 3 से 4 अप्रैल तक नामांकन 
- 5 से 6 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच
- 7 अप्रैल को उम्मीदवार की नाम वापसी 
- 7 अप्रैल तीन बजे बाद चुनाव चिह्न वितरण
- 15 अप्रैल को मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
- 2 मई को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

सबसे ज्यादा प्रधान पद के बिके पर्चे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन खंड विकास कार्यालयों पर पर्चे की खरीदारी के लिए भीड़ रही। सबसे ज्यादा प्रधान पद के पर्चे बिके। फतेहपुर सीकरी में शनिवार को प्रधान पद के 122, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 45 पर्चा, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 पर्चे खरीदे गए।

शमसाबाद में  प्रधान पद के 194, बीडीसी सदस्य पद के लिए 100 पर्चे बिके। 
फतेहाबाद में प्रधान पद के 204, क्षेत्र पंचायत के 38 पर्चे बिके।
पिनाहट में प्रधान पद के 60, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 46 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 36 पर्चे बिके।
अकोला में प्रधान पद के 123, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 55 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 25 पर्चे बिके। 
खेरागढ़ में प्रधान पद के 121, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 105 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 9 पर्चे बिके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed