फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP News Young man and his Brother-in-law brutally killed teenager after harassment her

UP: जीजा-साले ने दुष्कर्म के बाद बर्बरता से किशोरी को मारा, बेटे और दामाद को बचाने के लिए लाश संग किया ये काम

Sun, 18 May 2025 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 May 2025 10:58 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक किशोरी की हैवानियत के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदगी और हत्या का आरोप जीजा और साले पर लगा है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को गोली लगी है।

विज्ञापन
UP News Young man and his Brother-in-law brutally killed teenager after harassment her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना इलाके के कांसेपुर बंबा के पास गुरुवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटकी मिली किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। वारदात को सगे जीजा-साले ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपी किशोरी के रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपियों को पकड़कर जले भेजा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीजा-साले ने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्या के बाद एक आरोपी ने अपने पिता को बुलाया और उसने बेटे और दामाद को बचाने के लिए किशोरी का शव पेड़ पर लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर, वह स्कूल नहीं पहुंची। 

इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक घर भी नहीं लौटी। बाद में उसका शव कांसेपुर बंबा के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसी दिन शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

 

शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें खुलासा हुआ कि किशोरी की रस्सी नुमा किसी वस्तु से गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच शुरू की तो मामला खुल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed