फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP News Trader kidnapped and robbed in Mathura 32 kg silver rakhis stolen

UP: व्यापारी का किया अपहरण... 32 किलो चांदी लूटी, पहले व्यापारी को उतारा फिर कुछ दूर कार भी छोड़कर भागे

Wed, 30 Jul 2025 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में एक व्यापारी को बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद 32 किलो चांदी की राखियां लूट ली। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
UP News Trader kidnapped and robbed in Mathura 32 kg silver rakhis stolen
मथुरा में पीड़ित से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात नकाबपोश लुटेरों ने चांदी कारोबारी को पहले तमंचे की नोंक पर अगवा किया, फिर करीब 32 किलो चांदी की राखी लूटकर फरार हो गए। राखियां लेकर व्यापारी आगरा से मथुरा आ रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चांदी व्यापारी मुकेश चंद्र सोनी की आगरा के नमक की मंडी और मथुरा में मंडी रामदास स्थित ज्वेलर्स की दुकान है। मुकेश चंद्र मंगलवार रात करीब 8 बजे आगरा स्थित अपनी दुकान से करीब 32 किलो चांदी की राखियां लेकर मथुरा आ रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान फरह क्षेत्र में हिंदुस्तान कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और तमंचा के बल पर उनको कार समेत अछनेरा की ओर ले गए। यहां बदमाशों ने बीच रास्ते में पहले व्यापारी को उतारा, फिर आगे जाकर भीम नगर में बिजली घर के पास व्यापारी की कार खड़ी करके उसमें रखी करीब 32 किलो चांदी की राखियां लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि व्यापारी की कार को भी बरामद कर लिया गया है।

घटना के संबंध में आगरा की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी श्लोक कुमार देर रात फरह पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की। एसपी ने जल्दी ही चांदी बरामद करने का आश्वासन दिया है।

सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम
मथुरा के फरह थाना इलाके में लूट की वारदात को बदमाशों ने सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। उन्हें इसकी पूरी जानकारी थी कि कारोबारी कब कहां से क्या माल लेकर जा रहे हैं और कौन सी ऐसी जगह है जहां उन्हें आसानी से लूटा जा सकता है। ऐसे में पुलिस की निगाह अब कारोबारियों के कुछ करीबी लोगों पर है।

 

चांदी कारोबारी रात को आठ बजे इसलिए ही आगरा से निकले कि शायद किसी को इस समय शक नहीं होगा कि उनकी गाड़ी लगभग 32 किलो चांदी की राखियां भरी हैं। चूंकि रक्षाबंधन को लेकर मथुरा की दुकान पर इनकी बिक्री होनी थी, तो महीनों पहले से इन्हें बनवाया जा रहा था। 

 

आगरा से निकलने के लगभग 30 किमी दूर बदमाशों ने बाइक के जरिये इन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर व्यापारी की कार में सवार हो गए। माना जा रहा है कि बदमाश आगरा से ही उनका पीछा कर रहे थे और फरह क्षेत्र को उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि पुलिस चौकी भी वहां से दूर थी। 

 

इसके अलावा वहां से अछनेरा की तरफ भागने के लिए खुला रास्ता भी था। यही कारण रहा कि अछनेरा रोड पर ही गाड़ी को ले गए और वहीं सारा माल लूटकर गायब हो गए। इस पूरे मामले में पुलिस की सुई उनके कारोबार से जुड़े कई नजदीकी लोगों पर टिकी है। 

 

देर रात तक पुलिस ने इस मामले में घेराबंदी कर रखी थी और मथुरा व आगरा में कई ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थीं। आसपास की सीमा पर भी नाकाबंदी कर दी गई थी। हिंदुस्तान कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे व आसपास लगे करीब दर्जन पर कैमरों को खंगाल जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed