फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up news,inflation,inflation protest,inflation on fruits,fruits price hike,fruits price hike in curfew,fruits price hike in corona,UP news amarujala

महंगाई में कैसे बनी रहे इम्युनिटी, फलों के दाम तरेर रहे आंखे

Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
up news,inflation,inflation protest,inflation on fruits,fruits price hike,fruits price hike in curfew,fruits price hike in corona,UP news amarujala
कासगंज। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए चिकित्सक लोगों को विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह दे रहे है, लेकिन बाजार में फल आंखें तरेर रहे है। बाजार में नींबू पर इस वर्ष रिकॉर्ड तेजी है। पिछले साल की अपेक्षा नींबू चार गुना अधिक कीमतों पर बिक रहा है। सेब-संतरा के भाव पर नींबू की बिक्री हो रही है। अन्य फलों के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है। संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सक विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सेब, संतरा, नींबू, कीवी जैसे फलों को खरीदने में प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे उनकी इम्युनिटी बढ़ जाए और वे संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें। मांग बढ़ने का असर बाजार में इसकी कीमतों पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बड़े फल विक्रेताओं ने कोरोना कर्फ्यू के चलते मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। नींबू के दाम 160 रुपये किलो तक हैं। इसी तरह 30 रुपये नग बिकने वाली कीवी 60 रुपये में बिक रही है। सेब व संतरा के भाव भी 160 रुपये किलो तक है। वही 50 रुपये नग बिकने वाला नारियल पानी 80 रुपये तक का बिक रहा है। 40 रुपये किलो तक बिकने वाला चीकू 100 के भाव पर पहुंच चुका है। वहीं अनार 100 रुपये किलो से बढ़कर 140 के भाव पर पहुंच चुका है। 40 रुपये किलो के भाव बिकने वाले अंगूर 100 रुपये के भाव बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते जगह जगह लॉक डाउन की बजह से फलों की आवक काफी कम हो रही है। जिससे फल महंगे हैं- राकेश विक्रेता
नींबू की फसल इस साल अच्छी नहीं हुई है। मांग के हिसाब से आवक न हो पाने से कीमतों में काफी तेजी है।- वसीम, विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed