UP MLC Election Result: आगरा स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत, सपा के असीम यादव हारे
- विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक सीट (एमएलसी) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉ. असीम यादव को लगभग साढ़े पांच हजार वोटों से हराकर इस सीट पर कब्जा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रज में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर कमल खिला है। अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव को दूसरी वरीयता मतों की 21 चरण तक चली मतगणना के बाद 6095 मतों से हरा दिया। स्नातक सीट पर भाजपा को कुल 40070 वोट और सपा को 33975 वोट मिले हैं।
शाहदरा स्थित मंडी परिसर में 48 घंटे चली मतगणना के बाद शनिवार सुबह नौ बजे रिटर्निंग ऑफिसर एवं आयुक्त अनिल कुमार ने विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। शिक्षण पेशे से जुड़े डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और सपा के डॉ. असीम यादव के बीच प्रथम वरीयता मतों की गणना में कड़ा मुकाबला रहा।
नौ चरण तक प्रथम वरीयता मतों में भाजपा ने सपा पर 4969 मतों से बढ़त बनाई। प्रथम वरीयता में किसी प्रत्याशी को 50 फीसदी का कोटा प्राप्त नहीं हो सका। इसके बाद दूसरी वरीयता मतों की गणना 22 चरणों तक चली। इसमें सबसे कम मत प्राप्त प्रत्याशियों के मतों का अतंरण हुआ।
इस तरह डॉ. मानवेंन्द्र को 2143 मत और मिलने से कुल 40070 मत प्राप्त हुए। डॉ. असीम यादव को अंतरण से 1017 मत मिलाकर कुल 33975 मत मिले। इस तरह डॉ. मानवेंद्र ने डॉ. असीम को 6095 वोटों से हराकर स्नातक विधान परिषद सदस्य सीट पर कब्जा किया।
निर्दलीय से मिले सबसे ज्यादा 821 मत
दूसरी वरीयता में 22 चरणों में मतगणना हुई। इसमें एक-एक कर सबसे मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को बाहर किया गया। उन्हें प्राप्त हुए मतों का अतंरण प्रत्याशियों में वरीयता से हुआ। 21वें चरण में निर्दलीय हरि किशोर तिवारी बाहर हुए। इनके 821 मत भाजपा व 421 सपा के खाते में जुड़े।
अंत में सपा और भाजपा प्रत्याशी बचे। सपा प्रत्याशी को मिले 618 मतों का भी अंतरण भाजपा में होने से कुल 40070 मत प्रत्याशी को प्राप्त हुए। भाजपा को अंतरण मतों में सबसे ज्यादा मत निर्दलीय हरि किशोर से मिले। हरि किशोर तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 23162 मत मिले।
शिक्षक सीट हारने से दांव पर थी दिग्गजों की प्रतिष्ठा
आगरा खंड की शिक्षक एमएलसी सीट हारने के बाद भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा स्नातक सीट पर दांव पर लगी थी। कई वर्षों से संगठन दोनों सीटों पर तैयारियां कर रहा था। डॉ. मानवेंद्र प्रताप के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष होने के कारण भी इस सीट पर बड़ा दारोमदार था। उन्होंने भी संगठन को निराश नहीं किया और कमल खिलाया।